राजनीतिक हलचल: आम आदमी पार्टी ने अपनी इस इकाई को भंग किया, देखें खबर

राजनीतिक हलचल: आम आदमी पार्टी ने अपनी इस इकाई को भंग किया, देखें खबर

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party : राजधानी दिल्ली से अपना राजनीतिक सफर शुरू करने वाली आम आदमी पार्टी अब देश के अन्य हिस्सों में भी खुद सक्रिय कर रही है और इन हिस्सों के लोग भी पार्टी से जुड़ रहे हैं| पार्टी का परिवार और उसका दायरा अब काफी बड़ा हो चुका है|

बतादें कि, पार्टी के पास इस समय दिल्ली की सत्ता के साथ-साथ और पंजाब की भी सत्ता है और अब पार्टी की नजर खासतौर पर हरियाणा, हिमाचल और गुजरात पर है| क्योंकि इन राज्यों में आगामी समय में विधानसभा चुनाव होना है|

गुजरात इकाई को भंग किया ...

वहीं, आम आदमी पार्टी ने अब अपनी गुजरात इकाई को भंग करने का निर्णय लिया है| पार्टी की तरफ से बताया गया है कि चुनाव की तैयारियों के क्रम में गुजरात इकाई को भंग कर दिया गया है| जल्द ही राज्य में एक नई इकाई की घोषणा की जाएगी।