Horoscope Today 22 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 22 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 22 March 2025

Horoscope Today 22 March 2025

Horoscope Today 22 March 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
सूर्य द्वादश व चन्द्रमा नवम हैं। आज का दिवस व्यावसायिक सफलता प्राप्ति का है। अब जॉब में प्रमोशन के लिए प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।

वृष (Taurus Daily Horoscope) 
सूर्य एकादश तथा चन्द्रमा अष्टम है। आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। जल्दबाजी से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
सूर्य दशम व चन्द्रमा सप्तम हैं। व्यवसाय के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। जॉब को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।सुखद यात्रा संभावित है।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
सूर्य नवम तथा चन्द्रमा खष्ठम हैं। जॉब में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क आनेस्टली करें। यदि आप शेयर बाजार के पावर सेक्टर में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
सूर्य अष्टम तथा चन्द्रमा पंचम हैं। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। मित्रों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
सूर्य सप्तम तथा चन्द्रमा चतुर्थ हैं। जॉब में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। बिजनेस में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope)
व्यवसाय को लेकर थोड़ा टेंशन में रहेंगे। सूर्य खष्ठम व चन्द्रमा तृतीय हैं। व्यवसाय बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
सूर्य पंचम तथा चन्द्रमा द्वितीय हैं। रुके धन का आगमन होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा , जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
परिवार में कोई रुका कार्य सफल रहेगा। सूर्य चतुर्थ तथा चन्द्रमा इसी राशि में हैं। टाइम मैनेजमैन्ट को और बेहतर करें। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेसमैन सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
सूर्य तृतीय व चन्द्रमा द्वादश हैं। छात्रों का करियर और बेहतर होगा।आप विद्वान व आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। छात्र अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा एकादश हैं। बिजनेस प्रोग्रेस से खुश रह सकते हैं। जॉब में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे, पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि में तथा चन्द्रमा दशम हैं। व्यवसाय को लेकर सफल रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके उच्चाधिकारियों का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

यह भी पढ़ें:

21 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 21 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

20 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए