Horoscope Today 21 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 21 March 2025
Horoscope Today 21 March 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
इस राशि से अष्टम चंद्रमा तथा एकादश शनि जॉब प्रोमोशन में लाभ देंगे। आज आपका मन चंचल रह सकता है, ध्यान व योग करें। छात्र अपने परफार्मेंस से खुश रहेंगे। आईटी, फिल्म व बैंकिंग से जुड़े लोग लाभ में रहेंगे। धार्मिक यात्रा के संयोग हैं। लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
बिजनेस फील्ड के जातक लाभ में रहेंगे। सप्तम चंद्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। राशि स्वामी शुक्र व बुध आईटी व मैनेजमेंट जॉब में सफलता देंगे। गुरु व चंद्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। किसी प्रिय मित्र का आगमन हो सकता है। फेमिली में विवाद हो सकता है। आज आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
षष्ठम चंद्रमा व द्वादश गुरु आर्थिक सुख में प्रगति देंगे। जॉब परिवर्तन संबंधित कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। धार्मिक यात्रा शुभ है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी। स्किन रोग की संभावना रहेगी। बड़े भाई के सहयोग से व्यवसाय में लाभ होगा।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन कॅरियर में सफलता का है। राशि स्वामी चंद्रमा वृश्चिक व सूर्य मीन में है। ऑफिस वर्क को लेकर तनाव रह सकता है। आईटी, मीडिया व बैंकिंग के लोग कॅरियर को लेकर उत्साहित व प्रसन्न होंगे। शुभ यात्रा का संयोग है। कोई रुका सरकारी कार्य पूर्ण होगा।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
चतुर्थ भाव का चंद्रमा व अष्टम सूर्य गोचर आज आपको व्यवसाय व जॉब में सफलता देगा। किसी शिव मंदिर में पीपल का पेड़ लगाएं। स्वास्थ्य सुख में वृद्धि होगी। जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में तनाव सम्भावित है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। लीवर प्रॉब्लम हो सकती है।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
वृष के गुरु व वृश्चिक के चंद्रमा परिवार में किसी नवीन कार्य के शुभारंभ में सफलता देंगे। व्यावसायिक कार्यों में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र व बुध बैंकिंग जॉब में सफलता दे सकता है। पिता का आशीर्वाद लें। आर्थिक लाभ संभव है। स्वास्थ्य को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ सुंदर होगी।
तुला (Libra Daily Horoscope)
राशि स्वामी शुक्र व द्वियीय चन्द्रमा जॉब में दायित्व परिवर्तन को लेकर सहायक रहेंगे। आर्थिक सुख में वृद्धि है। जॉब में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। पिता के सपोर्ट से घर क्रय करने का सुंदर संयोग बहुत जल्द बन सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
आज चंद्रमा इसी राशि में है। छात्रों को सफलता की प्राप्ति होगी। जॉब चेंज के संयोग बन सकते हैं।प्रेम जीवन में विश्वास को कायम रखें। जमीन क्रय करने के संकेत हैं। शुक्र लव लाइफ को बेहतर करेंगे। हेल्थ बेहतर होगा। स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
षष्ठम गुरु व द्वादश चंद्रमा छात्रों के लिए शुभ है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। मित्रों संग यात्रा शुभ है। स्वास्थ्य सुख में प्रगति को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में बहुत ज्यादा बहस से बचें।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि से द्वितीय गोचर में व चंद्रमा एकादश भाव में हैं। शुक्र व बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्र व बुध बैंकिंग व मीडिया जॉब में लाभ दे सकता है। पिता के आशीर्वाद से लाभ मिलेगा। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। असत्य व ज्यादा बहस से दूर रहें। लव लाइफ में तनाव हो सकता है।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
इस राशि के शनि व दशम चंद्रमा आपको सफल करेंगे। आज जॉब में सफलता के लिए श्री सूक्त का पाठ करें। न्यू बिजनेस डील शुभ है। परिवार से संबंधित कोई निर्णय लेने में विलंब कर सकते हैं। यात्रा सुखद रहेगा। लव लाइफ अब विवाह की तरफ जा रही है। बीपी के रोगी सतर्क रहें।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
भाग्य भाव का चंद्रमा तथा इस राशि में गोचर करते सूर्य व्यवसायिक उन्नति को मार्ग देंगे। शुक्र व बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। इस राशि से तृतीय गुरु धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। छात्र धार्मिक पुस्तकों का दान करें। बिजनेस में सफलता के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख से खुश रहेंगे। लव लाइफ में सुखद यात्रा होगी।
यह भी पढ़ें:
- horoscope today march 2025
- daily horoscope
- aaj ka rashifal in hindi
- aaj ka rashifal
- aaj ka rashifal kumbh
- today rashifal
- today horoscope
- today horoscope in hindi
- aaj ka hindi rashifal
- march ka rashifal
- march 2025 rashifal
- aaj ka rashifal march 2025
- aaj ka rashifal 21 march 2025
- today horoscope 21 march 2025
- 21 march 2025 ka rashifal
- 21 march 2025 ka horoscope
- 21 march 2025 ka horoscope in hindi