Horoscope Today 20 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 20 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 20 March 2025

Horoscope Today 20 March 2025

Horoscope Today 20 March 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
आज चंद्रमा का अष्टम तथा सूर्य का इस राशि से द्वादश भाव में गोचर जॉब में नवीन अवसर दे सकता है। छात्र लाभ में रहेंग। स्टूडेंट्स जॉब का प्रयास कर सकते हैं। लव लाइफ में वृष का गुरु तनाव दे सकता है।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
सप्तम चंद्रमा शुभ है। धार्मिक अनुष्ठान संबंधित कार्यों के लिए विशेष सफलता का समय है। जॉब में रुके धन का आगमन हो सकता है। शुक्र गोचर के कारण परिवार में नवीन कार्य की तरफ अग्रसर होंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
चंद्रमा इसी राशि से षष्ठम में है। राशि स्वामी बुध व शुक्र मंगलमय फल देने वाले हैं। छात्रों के लिए अनुकूल समय है। कॅरियर में प्रगति होगी। आईटी ,बैंकिंग व फाइनेंस फील्ड में सफलता आसान है। मीडिया व टीचिंग फील्ड के लोग जॉब परिवर्तन संबंधी कोई भी निर्णय सोच समझ कर ही लें। नए बिजनेस प्रोजेक्ट की तरफ बढ़ सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चंद्रमा पंचम भाव में शुभ है। बुध व शुक्र व्यावसायिक विकास देगा। छात्र लाभ में रहेंगे। परिवार में कई दिनों से रुका कार्य पूर्ण होगा। बुध वित्तीय लाभ देंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। बीपी के पेशेंट सावधानी बरतें।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। गुरु व शुक्र आर्थिक लाइफ देंगे। लव लाइफ में यात्रा की संभावना है। स्वास्थ्य में नेत्र रोग को लेकर थोड़ा परेशान रह सकते हैं। राजनीति में सफलता मिलेगी।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
बुध आर्थिक स्थिति मजबूत करेगा। वृष के गुरु व तृतीय चंद्रमा जॉब व बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। आर्थिक सुख से प्रसन्नता होगी। जॉब में चंद्रमा व गुरु नवीन पोस्ट दिला सकता है। उच्चाधिकारियों से लाभ संभव है। बुध स्किन प्रॉब्लम दे सकता है। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।

तुला (Libra Daily Horoscope)
शुक्र व बुध जॉब में प्रगति देंगे। अष्टम गुरु जीवन साथी को स्वास्थ्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। शुक्र लाभ देगा। रियल स्टेट में निवेश करें। छात्र टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। स्वास्थ्य में लाभ के लिए प्रयास करें। आज परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में शुक्र सफलता व हर्ष देगा।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
सप्तम गुरु व इस राशि के चंद्रमा शुभ हैं। राशि स्वामी मंगल भी अनुकूल है। शनि कुंभ यानी चतुर्थ गोचर में है। आज व्यवसाय में संघर्ष है। गुरु व चंद्रमा बैंकिंग जॉब में सफलता देगा। कर्क व सिंह राशि के लोग आपके लिए आज हेल्पफुल हैं। जॉब में ऑफिस वर्क के प्रति लापरवाही मत करें। हेल्थ में मंगल उदर विकार दे सकता है। लव लाइफ इंजॉयफुल रहेगी।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
शुक्र व बुध आर्थिक सुख के लिए अनुकूल हैं। गुरु तथा शुक्र जॉब में प्रोग्रेस का अवसर देगा। उच्चाधिकारियों की तरफ से किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। व्यवसाय में धन आगमन के संकेत हैं। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा। चंद्रमा द्वादश है। लव लाइफ में घूमने टहलने को लेकर रोमांचित रहेंगे।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
राशि स्वामी शनि द्वितीय शुभ फल दायक है। पंचम गुरु व एकादश चंद्रमा धर्म को लेकर कोई बड़ा कार्य दे सकता है। कर्क राशि के मित्रों से लाभ मिलेगा। सपरिवार धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। बिजनेस वर्क के प्रति कोई भी लापरवाही मत करें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
गुरु चतुर्थ परिवार के लिए बेहतर हैं। राशि स्वामी शनि इसी राशि में है। आज का दिन जॉब में प्रोग्रेस का है। शुक्र व बुध व्यवसाय संबंधित कोई नवीन कार्य प्रारंभ करवा सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन प्रयोग भी सावधानी पूर्वक करें। प्यार भरा प्रेम जीवन सुखी रहेगा। चंद्रमा कर्म स्थान पर शुभ है।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
द्वादश शनि व नवम चंद्रमा धर्म व कर्म के प्रति मंगलमय रहेंगे तथा शुक्र बड़ी आर्थिक सफलता दे सकते हैं। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। छात्र कॅरियर को लेकर प्रसन्न रहेंगे। लव लाइफ में यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर होगा।

यह भी पढ़ें:

19 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 19 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

18 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए