Horoscope Today 18 September 2024, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 18 September 2024, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 18 September 2024

Horoscope Today 18 September 2024

Horoscope Today 18 September 2024, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
इस राशि से एकादश शनि, द्वितीय गुरु व द्वादश चन्द्रमा व्यवसाय के लिए अनुकूल है। जॉब व व्यवसाय में भविष्य की योजनाएं बेहतर रहेंगी। मित्रों के सहयोग से कई सरकारी कार्य बनेंगे। लव लाइफ से आशान्वित व प्रफुल्लित रहेंगे।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
एकादश चन्द्रमा ,दशम शनि व इस राशि कर गुरु करियर के लिए शुभ हैं। धार्मिक यात्रा की सम्भावना है। शुक्र व बुध फाइनेंसियल जॉब के लिए अनुकूल है। कभी कभी कुछ संयोग अपने आप अच्छा बन जाता है। सायंकाल धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी ।ऑफिस में विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। आज आप पूरे दिन कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगा।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
बुध व सूर्य राजनीतिज्ञों के लिए सफलता वाला गोचर है। चन्द्रमा कर्म भाव में है। बिजनेस में मिले सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। स्वास्थ्य को लेकर विशेषकर बीपी को लेकर चिंतित रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी लेकिन वाद विवाद की संभावना भी है।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चन्द्रमा भाग्य भाव में व्यवसाय में बेहतर परिणाम देंगे। स्टूडेंट्स के करियर में नया मोड़ आ सकता है। बिजनेस को बढ़ाने के लिए परिश्रम ,सही कार्ययोजना व उचित समय प्रबंधन का ख्याल रखें। धार्मिक यात्रा को लेकर दोपहर के बाद खुश रहेंगे। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
सूर्य द्वितीय व चन्द्रमा अष्टम है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सरकारी कार्य में उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। व्यवसाय को और बेहतर करने के लिए प्रयास करें। प्रेमी संग यात्रा पर जाएं। छात्र अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। टीचर्स की एडवाइस लें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चन्द्रमा सप्तम व गुरु नवम हैं। आज का दिन जॉब प्रोमोशन के लिए बेहतर है। बिजनेस में पेंडिंग वर्क निपटाते रहें। व्यावसायिक योजनाएं टालें मत। आप क्रिएटिव व्यक्ति हैं।यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। परिश्रम फल देगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope)
शुक्र व बुध बैंकिंग व आईटी जॉब के जातकों को लाभान्वित करेंगे। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। स्थितिप्रज्ञता बनी रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे।लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। खष्ठम चन्द्रमा की स्थिति स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
मङ्गल व राहु धन का व्यय कराएगा। पंचम चन्द्रमा छात्रों को शुभ फल देंगे। मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। करियर को लेकर चली आ रही कुछ अनिश्चितताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा चतुर्थ रहकर परिवार में उन्नति देंगे। जॉब प्रोमोशन से लाभ होगा। धार्मिक अनुष्ठान से मन प्रसन्न रहेगा। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। खूब परिश्रम करें। जॉब में प्रगति के मार्ग में बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। धार्मिक यात्रा से खुश रहेंगे। हेल्थ अच्छी रहेगी।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि द्वितीय तथा चन्द्रमा तृतीय है। जॉब में कुछ नवीन दायित्व पहले से बेहतर परिणाम देंगे। आय प्राप्ति के न्यू सोर्स बन सकते हैं। किसी गुरु के सानिध्य से धार्मिक जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। जॉब व व्यवसाय बेहतर रहेगा। शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
चतुर्थ गुरु,इस राशि के शनि तथा द्वितीय चन्द्रमा बहुत शुभ है। व्यवसाय बेहतर होगा। धन आगमन की संभावना है। जॉब को लेकर सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। बिजनेस में धन व टाइम मैनजमेंट का ख्याल रखें। कार्यों को छोटे छोटे पार्ट्स में डिवाइड कर सकते हैं। आज एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।हेल्थ बेहतर होगा।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
द्वादश शनि,तृतीय गुरु व इस राशि के चन्द्रमा करियर को लेकर मन खुश कर सकते हैं। जीवन को सही दिशा दें। किसी सरकारी कार्य के सफल होने में आपके सहयोगियों का बहुत योगदान रहेगा। हेल्थ परेशान कर सकता है। लव लाइफ में सुंदर भोजन का आनन्द उठाएंगे। लंबी यात्रा मन को रोमांचित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें:

17 सितम्बर 2024 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 17 September 2024, पढ़ें दैनिक राशिफल

16 सितम्बर 2024 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए