Horoscope Today 18 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 18 March 2025
Horoscope Today 18 March 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
चंद्रमा तुला व सूर्य मीन राशि में हैं। छात्र सफल रहेंगे। ये समय थोड़े संघर्ष का है। परिवार प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। युवा लव लाइफ में इमोशन से बचें। हो सकता है कि शुक्र व मंगल आपको प्यार में ज्यादा ही समय दे लेकिन आपका कॅरियर भी महत्वपूर्ण है। दिवस मंगलमय है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
जॉब में उन्नति है। बिजनेस बड़े लाभ की संभावना है। क्रोध व तनाव से बचें। जॉब में कार्यस्थल पर अच्छा व सकारात्मक वातावरण रहेगा, फिर भी आपके उच्चाधिकारी से आपका विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। षष्ठम चंद्रमा व शुक्र गोचर प्रेम संबंधों में मधुरता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। अन्न दान करें। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन बिजनेस के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। पारिवारिक कार्यों के लिए आज का दिन थोड़ा अधिक बिजी रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चंद्रमा चतुर्थ व गुरु एकादश है। आज परिवार सहित कहीं दूर यात्रा पर जा सकते हैं। कुंभ का शनि शुभ हैं। व्यवसाय में लगातार कुछ नवीन कार्यों की तरफ लगे रहने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अभी वेट करें। यदि आप रियल स्टेट या शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
चंद्रमा इसी राशि से द्वितीय गोचर में हैं। आप जॉब प्रोमोशन में किसी विशेष उद्देश्य की प्राप्ति को लेकर प्रयास में रहेंगे। आफिसर्स की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में कोई न्यू डील मिलेगी।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चंद्रमा द्वितीय गोचर व गुरु नवम है। आप ब्राइट स्टूडेंट हैं। कुंभ के शनि घर परिवार के लिए मंगलमय हैं। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। आप निःसंकोच अपनी समस्या उनसे शेयर करें। बिजनेस में थोड़ा संघर्ष है।
तुला (Libra Daily Horoscope)
पॉलिटिक्स से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। चंद्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। शुक्र लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव करेंगे। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जो लीवर रोग के पेशेंट हैं उनको आज सावधान रहना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। आज असत्य व क्रोध से बचें।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
चंद्रमा द्वादश यानी व्यय भाव में हैं। पंचम सूर्य छात्रों के लिए शुभ हैं। बिजनेस में डिस्प्यूट को लेकर मन परेशान रहेगा। घर परिवार में किसी डिस्प्यूट को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान सायंकाल तक हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। बिजनेस में सफलता मिलेगी।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु षष्ठम व चंद्रमा एकादश है। आज व्यवसाय में आपके अधीनस्थ मित्रों का सहयोग रहेगा। चंद्रमा लाभ भाव में है। छात्र कॅरियर में अपने परफार्मेंस को और बेहतर करें। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। सायंकाल खूबसूरत डिनर पर रहेंगे।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
राशि स्वामी शनि द्वितीय व गुरु पंचम हैं। बिजनेस में सफलता है। चंद्रमा दशम है। जॉब में आपका परफार्मेंस पहले से बेहतर होगा। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए प्रेमी को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
शनि इसी राशि में व चंद्रमा नवम हैं। बिजनेस से खुश रह सकते हैं। चंद्रमा सप्तम है। ऑफिस में शांतिपूर्ण तरीके से समस्याओं को हल करें। बिजनेस में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। शनि व राहु बोन प्रॉब्लम दे सकते हैं। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
चंद्रमा अष्टम है। जॉब में सफलता तो है लेकिन ऑफिस में किसी बात को लेकर तनाव रहेगा। छात्रों की सकारात्मक सोच ही उनको सही दिशा में ले जाएगी। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देने के लिए प्रयास करें। बड़े भाई का योगदान लाभ देगा।
यह भी पढ़ें: