Horoscope Today 17 September 2024, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 17 September 2024, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 17 September 2024

Horoscope Today 17 September 2024

Horoscope Today 17 September 2024, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
आज गुरु वृष तात्पर्य द्वितीय तथा चन्द्रमा कुम्भ यानी एकादश गोचर में है। करियर में सफलता प्राप्ति का दिवस है। यदि आप जॉब में परिवर्तन चाहते हैं तो अब प्रयास करें। टाइम मैनेजमेंट ही महत्वपूर्ण है। छात्रों के लिए दिवस मंगलमय है। लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए समय अनुकूल है।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन जॉब में नवीन अवसरों के उम्मीदों से भरे रहने की सम्भावना है। करियर में जल्दबाजी निर्णय से बचें। स्टूडेंट्स परिश्रम करें। पारिवारिक विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। चन्द्रमा नवम व गुरु 12 वें भाव में मंगलमय है। बिजनेस वर्क अच्छा रहेगा। रुका हुआ महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी विशेष पारिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चन्द्रमा आज इसी राशि से अष्टम में है। स्वास्थ्य सुख में बाधा रहेगा। करियर में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। अपना वर्क कम्प्लीट करें, भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
सूर्य इसी राशि से द्वितीय व चन्द्रमा सप्तम हैं। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। अपने वर्क को और बेहतर करने के लिए कुछ परिवर्तन का प्रयास करें। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें।सही दिशा में प्रयास करें। स्वास्थ्य में ज्यादा भाग दौड़ से बचें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चन्द्रमा खष्ठम भाव में है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बिजनेस में आपकी वर्क स्किल चमत्कारिक है। करियर में सही दिशा में मेहनत ही आपको सफल करेगी। किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा।छात्र सफल रहेंगे। जॉब में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

तुला (Libra Daily Horoscope)
चन्द्रमा पंचम शिक्षा के लिए शुभ है। करियर को लेकर उत्साहित व खुश रहेंगे। स्टडी बेहतर होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। लव लाइफ में आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
सप्तम गुरु व चतुर्थ चन्द्रमा धन का व्यय कराएंगे। धन का खर्च बेहतर व धार्मिक कार्यों में होगा। कहीं दूर धार्मिक यात्रा का मन होगा ,जिससे मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु खष्ठम व चन्द्रमा तृतीय गोचर में है। आर्थिक लाभ के प्रति सचेत रहें। टीचिंग आईटी व बैंकिंग जॉब में करियर सफल रहेगा । छात्र अध्ययन को और बेहतर करें। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ सफलता की प्राप्ति करेंगे। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे।प्रेम में असत्य से बचें।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि द्वितीय व चन्द्रमा द्वितीय हैं। पंचम गुरु करियर को और बेहतर करेंगे। जॉब में बेहतर वर्क से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। वाहन क्रय करने का विचार आएगा। धन के अनायास व्यय पर नियंत्रण रखें।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
शनि व चन्द्रमा इसी राशि में एकसाथ गोचर कर रहे हैं। जॉब वर्क से परेशान रह सकते हैं। व्यवसाय में किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करें। जॉब में सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे,पुराने पेंडिंग कार्य प्रॉब्लम दे सकते हैं। हेल्थ बेहतर रह सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
द्वादश चन्द्रमा धार्मिक कार्यों के लिए शुभ है। जॉब में बढ़ते कार्य को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे ।अब छात्र करियर को सही दिशा देंगे जिसमें आपके पिता का बहुत योगदान रहेगा। आत्मबल व मेहनत कार्य की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ में समय की कमी रहेगी ।

यह भी पढ़ें:

16 सितम्बर 2024 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 16 September 2024, पढ़ें दैनिक राशिफल

15 सितम्बर 2024 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए