Horoscope Today 10 April 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल
Horoscope Today 10 April 2025
Horoscope Today 10 April 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल
मेष (Aries Daily Horoscope)
सूर्य द्वादश व चंद्रमा पंचम गोचर कर रहे हैं। द्वितीय गुरु व एकादश शनि बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। व्यावसायिक उन्नयन का समय है। पारिवारिक समस्याओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहेंगे। युवा लव लाइफ मे अब बहुत महत्वपूर्ण समय है। स्वास्थ्य के लिए बेहतर गोचर है।
वृष (Taurus Daily Horoscope)
चंद्रमा चतुर्थ व गुरु इसी राशि में है। बिजनेस ग्रोथ की संभावना है। शनि दशम शुभ है। अपने वर्क पर फोकस करें, वाणी पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। नेत्र विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ थोड़ी तनाव ग्रस्त रहेगी।
मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
द्वितीय चंद्रमा व नवम शनि जॉब संबंधित कोई बड़ा कार्य या न्यू बिजनेस डील करवा सकता है। टीचिंग,आईटी व बैंकिंग जॉब के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला समय है। जॉब चेंज लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण पारिवारिक कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ बेहतर है। लांग ड्राइव पर जाएंगे।
कर्क (Cancer Daily Horoscope)
चंद्रमा इसी राशि से द्वितीय में व गुरु वृष में हैं। शनि अष्टम है। जॉब में सफलता हैं। बिजनेस के न्यू प्रोजेक्ट पर वर्क शुरू कर सकते हैं। अभी बिजनेस में लगातार मेहनत के बावजूद मन चाही सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरंभ हो जाएगी।
सिंह (Leo Daily Horoscope)
आज चंद्रमा इसी भाव में है। शनि सप्तम व गुरु वृष में है। जॉब में सफलता है। बिजनेस में किसी विशेष डील को लेकर खुश रहेंगे। जॉब वर्क को और बेहतर करें। लव लाइफ व अपने कर्म में टाइम मैनेजमेंट का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का सहारा लें।
कन्या (Virgo Daily Horoscope)
चंद्रमा व्यय भाव में व शनि सप्तम मंगलमय है। फेमिली में रुके कार्यों की पूर्णता के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आपका मृदुभाषी व्यवहार बहुत सुंदर है,ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। घर पर किसी प्रिय संत के आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।
तुला (Libra Daily Horoscope)
एकादश चंद्रमा व्यवसाय में प्रगति के लिए मंगलमय हैं। षष्ठम शनि व सूर्य स्वास्थ्य के लिए अनुकूल हैं। जॉब में प्रोमोशन को लेकर प्रयासरत रहेंगे। छात्र कॅरियर में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। लव लाइफ में समय देना होगा। तनाव स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकता है।
वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
आज चंद्रमा इसी राशि से दशम में हैं। सूर्य -शनि पंचम होकर छात्रों को सफलता देंगे। जॉब परिवर्तन संबंधित निर्णय ले सकते हैं। रिश्तों को लेकर पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मेष व कन्या राशि के उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु षष्ठम, शनि-सूर्य चतुर्थ व चंद्रमा भाग्य भाव में हैं। आज बिजनेस संबंधित महत्त्वपूर्ण कार्यों में संलग्न रहेंगे। जॉब में बढ़ते कार्य के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा लेकिन अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।
मकर (Capricorn Daily Horoscope)
तृतीय सूर्य-शनि व अष्टम चंद्रमा स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है। तृतीय गुरु आर्थिक सुख में लाभ देगा। सायंकाल तक धार्मिक यात्रा संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। पंचम गुरु संतान को लाभ देगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।
कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
सप्तम स्थान का चंद्रमा व चतुर्थ गुरु परिवार में बड़ी सफलता दे सकता है। जॉब प्रोग्रेस में अपने परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरंभ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मीन (Pisces Daily Horoscope)
चंद्रमा षष्ठम व शनि-सूर्य इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। तृतीय गुरु आपकी जॉब प्रगति को अब सही दिशा में पहुंचाएंगे। कॅरियर में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ बहुत अच्छी नहीं रहेगी। धार्मिक यात्रा के संयोग बन सकते हैं।
यह भी पढ़ें: