Horoscope Today 08 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 08 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

Horoscope Today 08 March 2025

Horoscope Today 08 March 2025

Horoscope Today 08 March 2025, Daily Horoscope, Aaj Ka Rashifal: ‘आज का राशिफल’ द्वारा आप आज होने वाली घटनाओं का आकलन कर सकते हैं. आज का राशिफल की मदद से आपको पता चलेगा कि आज के दिन आपको किन चीज़ों पर अधिक ध्यान देना चाहिए और किनसे बचने की कोशिश करनी चाहिए. यहां जानें आज का राशिफल

मेष (Aries Daily Horoscope)
चंद्रमा तृतीय व गुरु द्वितीय गोचर में हैं। स्टूडेंट्स के कॅरियर में सफलता का समय है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। आपका कॅरियर भी बहुत महत्वपूर्ण है। आर्थिक प्रगति के लिए सुधार का समय है।

वृष (Taurus Daily Horoscope)
गुरु तो इसी राशि में हैं लेकिन शनि दशम शुभ हैं। जॉब में विवाद की संभावना है। ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें,वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। चंद्रमा द्वितीय है। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।

मिथुन (Gemini Daily Horoscope)
चंद्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी परिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।

कर्क (Cancer Daily Horoscope)
नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। चंद्रमा व्यय भाव में हैं। गुरु वृष व शनि कुम्भ में हैं। कॅरियर में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरंभ हो जाएगी।

सिंह (Leo Daily Horoscope)
राशि स्वामी सूर्य सप्तम हैं। व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन न्यू बिजनेस डील की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।

कन्या (Virgo Daily Horoscope)
जॉब में प्रोमोशन संबंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे।

तुला (Libra Daily Horoscope)
चंद्रमा नवम हैं। जॉब में प्रोन्नति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा यात्रा से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio Daily Horoscope)
मंगल व चंद्रमा शुभ हैं। जॉब परिवर्तन संबंधित निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

धनु (Sagittarius Daily Horoscope)
गुरु षष्ठम व चंद्रमा सप्तम हैं। बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न रहेंगे। जॉब वर्क के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।

मकर (Capricorn Daily Horoscope)
शनि द्वितीय व चंद्रमा मिथुन में हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगा। आर्थिक लाभ संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की पंचम स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।

कुंभ (Aquarius Daily Horoscope)
शनि इसी राशि में है। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में बेहतर परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। विवाद हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।

मीन (Pisces Daily Horoscope)
गुरु द्वितीय व चंद्रमा चतुर्थ है। अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। जॉब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महान संत से मिलने के संयोग बन सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

07 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए

Horoscope Today 07 March 2025, पढ़ें दैनिक राशिफल

06 मार्च 2025 का राशिफल; मेष से लेकर मीन तक सभी 12 राशियों का हाल, कैसा रहने वाला है आज आपका दिन, जान लीजिए