Aaj Ka Panchang, 30 March 2025 : आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, जानें शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक

Aaj Ka Panchang, 30 March 2025 : आज चैत्र नवरात्रि का पहला दिन, जानें शुभ मुहूर्त का समय कब से कब तक

Aaj Ka Panchang 30 March 2025

Aaj Ka Panchang 30 March 2025

Aaj Ka Panchang 30 March 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 30 मार्च 2025 को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के साथ अखंड ज्योति जला रहे हैं तो पूरे 9 दिन नर्वाण मंत्र ऊं ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै का जाप जरुर करें. मान्यता है इससे माता प्रसन्न होती है.

मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री का स्मरण कर सोलह श्रृंगार की सामग्री अर्पित करें. कहते हैं इससे आपको अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. पति की लंबी आयु के लिए भी ये उपाय बहुत कारगर है. 

आज से हिंदू नववर्ष भी शुरू हो रहा है. ऐसे में घर के मुख्य द्वार पर सफाई कर रंगोली बनाएं और माता लक्ष्मी के घर के अंदर आते हुए पद् चिन्ह् बनाएं. मुख्य द्वार पर रोली के छींटें दें, वंदनवार लगाएं. कहते हैं इससे घर में सदा सकारात्मक ऊर्जा आती है. 

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 30 March 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi).

आज का पंचांग,30 मार्च 2025 (Panchang 30 March 2025)

तिथि प्रतिपदा (30 मार्च 2025, शाम 4.27 - 31 मार्च 2025, दोपहर 12.49 )
पक्ष शुक्ल
वार रविवार
नक्षत्र रेवती
योग इंद्र, सर्वार्थ सिद्धि योग
राहुकाल शाम 5.05 - शाम 6.38
सूर्योदय सुबह 6.15 - शाम 6.37
चंद्रोदय प्रात: 6.14 -रात 7.50, 31 मार्च
दिशा शूल पश्चिम
चंद्र राशि मीन
सूर्य राशि मीन
  • घटस्थापना मुहूर्त - सुबह 6.13 - सुबह 10.22
  • अभिजित मुहूर्त - दोपहर 12.01 - दोपहर 12.50

शुभ मुहूर्त, 30 मार्च 2025 (Shubh Muhurat 30 March 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 - सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.05 - दोपहर 12.53
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 - शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 - दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त दोपहर 2.38 - दोपहर 3.52
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 - प्रात: 12.52, 31मार्च

30 मार्च 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड - दोपहर 12.26 - दोपहर 1.59
  • आडल योग - सुबह 6.13 - शाम 4.35
  • विडाल योग - शाम 4.35 - सुबह 6.12, 31 मार्च
  • गुलिक काल - दोपहर 3.32 - शाम 5.05
  • पंचक - सुबह 6.13 - साम 4.35

आज का उपाय

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि के दिनों में आप एक छोटे से तांबे के थाल में जौ के कुछ दानों को रख लें. इसके बाद इन्हें पूजा स्थल पर रखें और अगले दिन इन जौ को पक्षियों को डाल दें. मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को धन लाभ की प्राप्ति होती हैं.