आज का पंचांग, 28 फरवरी 2025: आज फाल्गुन प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

आज का पंचांग, 28 फरवरी 2025: आज फाल्गुन प्रतिपदा तिथि, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 28 February 2025

Aaj ka Panchang 28 February 2025

28 February 2025 Ka Panchang: 28 फरवरी को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 8 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 40 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

28 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 28 फरवरी 2025 देर रात 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी
  • सिद्ध योग- 28 फरवरी को रात 8 बजकर 8 मिनट तक
  • शतभिषा नक्षत्र- 28 फरवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 44 मिनट तक
  • आज के दिन से पांच दिनों तक चलने वाले पंचक शुरू हो जाएंगे। पंचक के पांच दिनों में शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर पहले 11:08 - 12:34 तक
  • मुंबई- दोपहर पहले 11:23 - 12:51 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:10 - 12:36 तक
  • लखनऊ- सुबह 10:53 - 12:19 तक
  • भोपाल- दोपहर पहले 11:06 - 12:33 तक
  • कोलकाता- सुबह 10:22 - 11:49 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:25 - 12:52 तक
  • चेन्नई- सुबह 10:53 - 12:22 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:47 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:20 pm