Aaj ka Panchang: आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, देखें राहुकाल का समय
BREAKING
केजरीवाल अब संसद पहुंचने की तैयारी में; पंजाब से राज्यसभा आएंगे, दिल्ली हारने के बाद नई शुरुवात करेंगे, इस नेता का हो सकता इस्तीफा चंडीगढ़ के पास यहां स्वयं प्रकट हुए भगवान शिव; सैकड़ों वर्ष पुराने इस मंदिर का चमत्कारिक इतिहास, महाभारत के पांडवों ने भी की यहां पूजा चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में खिलाड़ी की हार्ट अटैक से मौत; रिंग में फाइट करते हुए दिल ने अचानक दिया धोखा, ये LIVE DEATH का वीडियो यूपी की तरह पंजाब में बुलडोजर एक्शन; CM योगी की राह पर भगवंत मान, इस नामी ड्रग माफिया का घर करवाया ध्वस्त, VIDEO देखिए महाशिवरात्रि पर 'शिव पूजा' कैसे करें? इस बार इतने समय से आरंभ होगी चतुर्दशी तिथि, जानिए किन चीजों से करना चाहिए शिवलिंग का अभिषेक

Aaj ka Panchang: आज के शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, देखें राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 26 April 2023

Aaj ka Panchang 26 April 2023

Aaj ka Panchang, 26 April 2023: आज बुधवार को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है। इस सप्तमी को गंगा सप्तमी भी कहा जाता है। माना जाता है कि गंगा सप्तमी को ही गंगा का पृथ्वी पर प्राकट्य हुआ था। सप्तमी तिथि प्रात: 11.27 बजे आरंभ होगी जो अगले दिन तक रहेगी। पूरे दिन अश्विनी और भरणी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.53 बजे एवं सूर्यास्त सायं 6.57 बजे होगा। चन्द्रोदय 10.28 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 12.57 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – वैशाख माह, शुक्ल पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दोपहर 11.52 बजे से 12.45 बजे तक दुष्ट मुहूर्त तथा कुलिक योग रहेगा। कंटक योग सायं 5.08 बजे से 6.00 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.37 बजे से 7.30 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.22 बजे से 9.15 बजे तक एवं यमगंड नामक योग सुबह 7.23 बजे से 9.02 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.19 बजे से 1.57 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.53 बजे से 9.09 बजे तक क्रमशः लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.47 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.19 बजे से 6.57 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.19 बजे से 11.05 बजे तक क्रमश: शुभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 8.07 बजे तक सुकर्मा योग बन रहा है। विजय मुहूर्त दोपहर 2.36 बजे से 3.24 बजे तक रहेगा। अमृत काल 4.20 बजे से 6.06 बजे तक रहेगा। बुधवार होने के कारण आज अभिजीत मुहूर्त मान्य नहीं है। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

बुधवार को भगवान गणेश की इस तरह करें पूजा, दूर होंगी सभी बाधाएं

Aaj ka Panchang: आज इस शुभ मुहूर्त में करें भगवान की उपासना, पढ़िए आज का पंचांग

मानव एकता दिवस पर सन्त निरंकारी मिशन ने विश्वव्यापी रक्त दान शिविरों का किया आयोजन