Aaj Ka Panchang, 20 July 2024 : आज श्री सत्यनारायण पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 20 July 2024 : आज श्री सत्यनारायण पूर्णिमा व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 20 July 2024

Aaj Ka Panchang 20 July 2024

20 July 2024 Ka Panchang: 20 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि शनिवार शाम 6 बजे तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी। 20 जुलाई को रात 12 बजकर 8 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही शनिवार देर रात 1 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 20 जुलाई को व्रतादि की पूर्णिमा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

20 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 20 जुलाई 2024 को शाम 6 बजे तक रहेगी, उसके बाद पूर्णिमा तिथि लग जाएगी
  • वैधृति योग- 20 जुलाई को रात 12 बजकर 8 मिनट 
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- 20 जुलाई को देर रात 1 बजकर 49 मिनट तक
  • 20 जुलाई 2024 व्रत-त्यौहार- व्रतादि की पूर्णिमा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:01 से सुबह 10:44 तक
  • मुंबई- सुबह 09:28 से दोपहर पहले 11:06 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:00 से सुबह 10:44 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:48 से सुबह 10:30 तक
  • भोपाल- सुबह 09:05 से सुबह 10:45 तक
  • कोलकाता- सुबह 08:22 से सुबह 10:02 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:25 से दोपहर पहले 11:05 तक
  • चेन्नई- सुबह 09:03 से सुबह 10:39 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:35 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:18 pm