17 May Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
BREAKING
PM Kisan Yojana की 19वीं किस्त जारी; 9 करोड़ से अधिक किसानों को भेजे 2-2 हजार रुपए, आपके नहीं आए तो क्या करें? सोशल मीडिया पर IIT Baba बुरे फंसे; चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान से भारत के हारने की भविष्यवाणी की थी, अब लोग ये हाल कर रहे बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार का महाकुंभ में संगम स्नान; पूजा-अर्चना करते दिखे, CM योगी आदित्यनाथ की तारीफ जमकर की, VIDEO PM मोदी बोले- कोई पैसे मांगे तो सीधे मुझे चिट्ठी लिखना; लोगों से कहा- बाकी सब मैं देख लूंगा, अब ऐसे लोगों की आएगी आफत VIDEO सोनीपत में फैक्ट्री में लगी भीषण आग; यहां प्लास्टिक ड्रम बनते, तेज लपटों के बीच धुएं का गुबार दूर तक फैला, कर्मचारी जान बचाकर भागे

17 May Ka Panchang: बुधवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj ka Panchang 17 May 2023

Aaj ka Panchang 17 May 2023

Aaj ka Panchang, 17 May 2023: आज बुधवार को ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष तिथि है। प्रदोष रात्रि 10.28 बजे तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि आरंभ हो जाएगी। पूरे दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र रहेंगे। सूर्योदय सुबह 5.38 बजे एवं सूर्यास्त सायं 7.08 बजे होगा। चन्द्रोदय 4.31 बजे तथा चन्द्रास्त अगले दिन 5.00 बजे होगा।

आज का पंचांग इस प्रकार रहेगा (Aaj ka Panchang)

शक संवत – 1945
विक्रम संवत – 2080
कलि संवत – 5124
मास – ज्येष्ठ माह, कृष्ण पक्ष

शुभ-अशुभ मुहूर्त एवं राहुकाल (Aaj ka Rahukaal)

आज दुष्ट मुहूर्त सुबह 11.50 बजे से दोपहर 12.44 बजे तक रहेगा। कुलिक योग सुबह 11.50 बजे से 12.44 बजे तक एवं कंटक योग सायं 5.16 बजे से 6.11 बजे तक रहेगा। कालवेला/ अर्द्धयाम का समय सुबह 6.23 बजे से 7.18 बजे तक रहेगा। यमघण्ट योग सुबह 8.12 बजे से 9.07 बजे तक एवं यमगंड योग सुबह 7.11 बजे से 8.53 बजे तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 12.17 बजे से 1.59 बजे तक रहेगा। इस अवधि में कोई भी शुभ कार्य करने से बचें।

आज का चौघड़िया (Aaj ka Choghadiya)

आज सुबह 5.38 बजे से 9.01 बजे तक क्रमश: लाभ एवं अमृत का चौघड़िया रहेगा। सुबह 10.42 बजे से 12.23 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा। सायं 5.27 बजे से 7.08 बजे तक लाभ का चौघड़िया रहेगा। रात्रि 8.27 बजे से 11.04 बजे तक शुभ एवं अमृत के चौघड़िया रहेंगे। विजय मुहूर्त दोपहर 2.38 बजे से 3.32 बजे तक रहेगा। बुधवार को अभिजीत मुहूर्त के समय राहुकाल होने से यह मान्य नहीं होगा। अमृत काल 12.15 बजे से 1.50 बजे तक रहेगा। इन शुभ चौघड़ियों एवं मुहूर्त में राहुकाल को टाल कर अन्य सभी प्रकार के शुभ कार्य किए जा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। अर्थप्रकाश इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

यह पढ़ें:

Aaj Ka Panchang: मंगलवार को कब लगेगा राहुकाल और किधर रहेगा दिशाशूल, पढ़ें 16 मई 2023 का पूरा पंचांग

15 May Ka Panchang: सोमवार का पंचांग, शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

बाबा जी के प्रति प्रेम तभी सार्थक है, जब हम उनकी सिखलाईयो पर चलें : सतगुरू माता सुदीक्षा जी महाराज