Aaj Ka Panchang, 15 June 2024 : आज ज्येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि, जानें राहुकाल का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang, 15 June 2024 : आज ज्येष्ठ शुक्ल नवमी तिथि, जानें राहुकाल का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 15 June 2024

Aaj Ka Panchang 15 June 2024

15 June 2024 Ka Panchang: 15 जून को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि शनिवार देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। 15 जून को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से  शुरू होकर रविवार की देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही शनिवार सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा। बीते हुए कल यानि 14 जून को बुध मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

15 जून 2024 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि- 15 जून 2024 को देर रात 2 बजकर 33 मिनट तक
  • रवि योग- 15 जून 2024 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट से  शुरू होकर रविवार की देर रात 2 बजकर 15 मिनट तक
  • उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र-  15 जून 2024 को सुबह 8 बजकर 15 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जाएगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 08:52 से सुबह 10:36 तक
  • मुंबई- सुबह 09:20 से सुबह 10:59 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 08:51 से सुबह 10:36 तक
  • लखनऊ- सुबह 08:39 से सुबह 10:23 तक
  • भोपाल- सुबह 08:57 से सुबह 10:38 तक
  • कोलकाता- सुबह 08:14 से सुबह 09:55 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 09:16 से सुबह 10:56 तक
  • चेन्नई- सुबह 08:56 से सुबह 10:33 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:22 am
  • सूर्यास्त- शाम 7:19 pm