Aaj Ka Panchang 15 February 2025: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, दिशा शूल और उपाय
BREAKING
शॉकिंग! घोड़ी पर बैठे दूल्हे को हार्ट अटैक; अचानक मौत का LIVE वीडियो हैरान कर रहा, पल में तबाह हुईं शादी की खुशियां, पसरा मातम चंडीगढ़ जैसे शहर में भी विदेश भेजने के नाम पर ठगी; ये 2 इमीग्रेशन कंपनी पुलिस के शिकंजे में, एजेंट लाखों लेकर कर रहे थे खेल 10 हजार सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का फैसला; अमेरिका में एलन मस्क की सलाह पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये क्या किया? प्रेमानंद महाराज का लोगों को जरूरी मैसेज; कहा- हमारी कहीं भी कोई ब्रांच नहीं, आश्रम में वार्तालाप और सत्संग भी फ्री, ये 7 पॉइंट्स पढ़िए महाकुंभ पर 1500 करोड़ खर्च कर 3 लाख करोड़ की कमाई; जरा CM योगी को यहां सुन लीजिए, अब तक 50 करोड़ लोग पवित्र डुबकी लगा चुके

Aaj Ka Panchang 15 February 2025: पंचांग से जानिए आज के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, अभिजीत मुहूर्त, दिशा शूल और उपाय

Aaj Ka Panchang 15 February 2025

Aaj Ka Panchang 15 February 2025

15 February 2025 Ka Panchang: 15 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि शनिवार रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। 15 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा। धृति योग के दौरान रखा गया नींव पत्थर आजीवन सुख-सुविधाएं देता है अर्थात यदि रहने के लिए किसी घर का शिलान्यास यदि इस योग में किया जाए तो इंसान उस घर में रहकर सब सुख-सुविधाएं प्राप्त करता है और आनंदमय जीवन व्यतीत करता है। साथ ही 15 फरवरी को देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

15 फरवरी 2025 का शुभ मुहूर्त

  • फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि- 15 फरवरी 2025 को रात 11 बजकर 53 मिनट तक
  • धृति योग- 15 फरवरी को  पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक
  • उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र- 15 फरवरी को देर रात 1 बजकर 40 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 09:48 - 11:12 तक
  • मुंबई- सुबह 09:00 - 11:27 तक
  • चंडीगढ़- सुबह 09:51 - 11:14 तक
  • लखनऊ- सुबह 09:32 - 10:56 तक
  • भोपाल- सुबह 09:44 - 11:09 तक
  • कोलकाता- सुबह 09:00 - 10:25 तक
  • अहमदाबाद- सुबह 10:03 - 11:28 तक
  • चेन्नई- सुबह 09:27 - 10:55 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:59 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:11 pm