Aaj Ka Panchang, 10 April 2025 : आज गुरु प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 10 April 2025 : आज गुरु प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang 10 April 2025

Aaj Ka Panchang 10 April 2025

Aaj Ka Panchang 10 April 2025: पंचांग देख कर कार्य करने की परंपरा हिंदू धर्म में सनातन काल से चली आ रही है. आज 10 अप्रैल 2025 को  चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और गुरुवार है यानी आज गुरु प्रदोष व्रत और महावीर जयंती है.

गुरु प्रदोष व्रत के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहने और फिर, शिव मंदिर जाएं. अब एक लोटा जल में कुछ काले तिल के दाने डाल लें. इसके बाद, इस जल को शिवलिंग पर अर्पित करें. ये उपाय शनि की साढ़ेसाती से राहत दिलाता है.

अगर आप किसी अपनी पसंद के लड़के या लड़की से शादी करना चाहिए हैं , लेकिन आपके घर वाले शादी के लिए मान नहीं रहे हैं, तो प्रदोष के दिन स्नान आदि के बाद आपको शिव मंदिर जाकर साफ-सुथरे 5 बेल पत्र पानी से धोकर शिवलिंग पर एक-एक करके चढ़ाने चाहिए और हर बार बेल पत्र चढ़ाते समय ऊँ नमः शिवाय बोलना चाहिए. ये उपाय हर बाधा को दूर करता है.

आइए जानते हैं आज का शुभ-अशुभ मुहूर्त (Shubh muhurat 10 April 2025), राहुकाल (Aaj Ka Rahu kaal), शुभ योग, ग्रह परिवर्तन, व्रत-त्योहार, तिथि आज का पंचांग (Panchang in Hindi)

आज का पंचांग,10 अप्रैल 2025 (Panchang 10 April 2025)

तिथि त्रयोदशी (9 अप्रैल 2025, रात 10.55 - 11 अप्रैल 2025, प्रात: 1.00)
पक्ष शुक्ल
वार गुरुवार
नक्षत्र पूर्वाफाल्गुनी
योग वृद्धि, रवि योग
राहुकाल दोपहर 1.58 - दोपहर 3.33
सूर्योदय सुबह 6.15 - शाम 6.37
चंद्रोदय प्रात: 4.33 - प्रात: 5.00, 11 अप्रैल
दिशा शूल दक्षिण
चंद्र राशि सिंह
सूर्य राशि मीन

शुभ मुहूर्त, 10 अप्रैल 2025 (Shubh Muhurat 10 April 2025)

ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5.13 - सुबह 06.01
अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
गोधूलि मुहूर्त शाम 6.24 - शाम 6.49
विजय मुहूर्त दोपहर 2.28 - दोपहर 3.16
अमृत काल मुहूर्त सुबह 7.21 - सुबह 9.05
निशिता काल मुहूर्त रात 12.04 - प्रात: 12.52, 11 अप्रैल

10 अप्रैल 2025 अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka ashubh Muhurat)

  • यमगण्ड - सुबह 06.01 - सुबह 7.36
  • गुलिक काल - सुबह 9.12 - सुबह 10.47
  • विडाल योग - दोपहर 12.24 - सुबह 6.00, 11 अप्रैल