A Man Became a Fake Policeman for His Girlfriend in Haryana

हरियाणा: हद है कुछ भी! Girlfriend फिदा हो जाए, शख्स बन गया फेक पुलिसवाला... लेकिन पलभर में कुछ ऐसा बदला मंजर

A Man Became a Fake Policeman for His Girlfriend in Haryana

A Man Became a Fake Policeman for His Girlfriend in Haryana

हरियाणा: आजकल का जमाना और लोग और उनकी सोच.... क्या कहें? लोग आजकल दिखावे की जिंदगी बहुत जी रहे हैं जो कि ज्यादातर अंदर से नकली होती है| इधर, किसी पर इसी नकली दिखावे से प्रभाव पड़ता है या नहीं, ये तो पता नहीं मगर ऐसा करने वाले कभी-कभी बुरी तरह फंस जरूर जाते हैं|

दरअसल, एक मामला हरियाणा से सामने आया है| बताया जाता है कि यहां एक शख्स Girlfriend को इम्प्रेस करने के चक्कर में सीधा नकली पुलिसवाला बन गया| लेकिन झूठ छिपता नहीं| शख्स पर फेक पुलिस का तमगा ज्यादा देर तक नहीं ठहर सका और वह पकड़ा गया| जिसके बाद अब असली पुलिस उसे समझा रही है कि पुलिस चीज क्या होती है| शख्स पर अब पुलिस की कार्रवाई जारी है|

हिसार का मामला....

दरसअल, मामला हरियाणा के हिसार जिले का है| शख्स का नाम दीपक बताया जाता है| बताते हैं कि, पुलिस को सूचना मिली कि दीपक नाम का एक शख्स पुलिस की वर्दी में है और खुद को पुलिस वाला बता रहा है| लेकिन ऐसा शक है कि वह पुलिस वाला नहीं है| वहीं, जब पुलिस इस सूचना पर मौके पर पहुंची और दीपक नाम के इस शख्स से पूछताछ की तो दीपक पुलिस को सटीक जवाब नहीं दे पाया| जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी|

दीपक की बयानबाजी से पुलिस कन्फ्यूज...

इधर, पकड़े जाने के बाद जब पुलिस दीपक से उसके नकली पुलिस बनने की पूरी कहानी का पता लगा रही है तो दीपक की बयानबाजी से पुलिस कन्फ्यूज है| मिली जानकारी के अनुसार, दीपक सही से बयानबाजी नहीं कर रहा है| दीपक ने पहले बताया कि Girlfriend को इम्प्रेस करने के लिए नकली पुलिस बना था लेकिन बाद में फिर दीपक कुछ और भी बयानबाजी पेश कर रहा है| बरहाल, पुलिस अपनी जांच-पड़ताल में पूरा सच सामने लाने की कोशिश कर रही है| बताया जाता है कि दीपक के पास हरियाणा पुलिस की वर्दी के साथ पुलिस का और भी सामान था| पुलिस पता लगा रही है कि वर्दी वगैरा वह कहाँ से लाया|

पहले भी आ चुके हैं ऐसे मामले....

ध्यान रहे कि, इससे पहले भी देश की अलग-अलग जगहों से Girlfriend को इम्प्रेस करने के लिए कई लोग न जाने क्या-क्या बने हैं| कोई एक नकली आईएएस अफसर बनकर डीएम भी बना है तो कोई नकली आईपीएस बनकर पुलिस में बड़ा अधिकारी|