Women should not go to police station after 5 pm

शाम 5 बजे के बाद महिलायें थाने न जाएं, भाजपा की ओर से पढ़ लें यह बयान

Women should not go to police station after 5 pm

Women should not go to police station after 5 pm

महिलाओं को नसीहत दी जा रही है कि वह शाम 5 बजे के बाद थाने न जाएं| दरअसल, उत्तराखंड के राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद BJP की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनीं बेबी रानी मौर्य का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद ज्यादा वायरल हो रहा है| जिसमें वह यह कहती दिख रही हैं कि महिलायें शाम पांच बजे के बाद अंधेरा होने के बाद थाने कतई न जाएं|

बेबी रानी ने कहा कि थानों में एक महिला अधिकारी एक सब-इंस्पेक्टर जरूर बैठती है, लेकिन एक बात मैं जरूर कहूंगी कि शाम 5 बजे अंधेरा होने के बाद थाने कभी मत जाना। फिर अगले दिन सुबह जाना। अगर जाना जरूरी हो तो अपने घर से भाई, पति या पिता को साथ लेकर जाना| बेबी रानी का यह वीडियो उत्तर प्रदेश के वाराणसी का बताया जा रहा है| जहां एक जनसभा में बेबी रानी ऐसी सलाह महिलाओं को दे रहीं थीं|

पुलिस पर शक की सुई...

बरहाल, बेबी रानी मौर्य के इस तरह के बयान से पुलिस महकमे पर बड़ा सवाल खड़ा हो जाता है| इस बयान से तो ऐसा लगता है जैसे महिलाओं को पुलिस से ही खतरा है| महिलायें कितने बजे ही क्यों न थाने पहुंचे, महिलाओं को अंदर से कोई डर नहीं महसूस होना चाहिये| पुलिस की ऐसी छवि महिलाओं के सामने पेश हो| इसके साथ ही पुलिस को भी उनकी मदद के लिए तत्पर रहना चाहिए|

लिंक पर क्लिक कर वीडियो वीडियो देखें - https://twitter.com/skphotography68/status/1451798641895776258