अमेरिका के कौन से काम से नाराज हुआ चीन? ताइवान के पास सैन्य अभ्यास शुरू किया, जारी की ये चेतावनी

अमेरिका के कौन से काम से नाराज हुआ चीन? ताइवान के पास सैन्य अभ्यास शुरू किया, जारी की ये चेतावनी

अमेरिका के कौन से काम से नाराज हुआ चीन? ताइवान के पास सैन्य अभ्यास शुरू किया

अमेरिका के कौन से काम से नाराज हुआ चीन? ताइवान के पास सैन्य अभ्यास शुरू किया, जारी की ये चेतावनी

बीजिंग। अमेरिकी कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के ताइवान दौरे से चीन भड़का हुआ है। अमेरिकी संसदीय दल के दौरे के जवाब में चीनी सैन्य बल ताइवान के पास अभ्यास कर रहा है। चीन के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को घोषणा में कहा कि यह अभ्यास राष्ट्रीय संप्रभुता की रक्षा के लिए किया जा रहा है। हालांकि अभ्यास के स्थान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

ताइवान के साथ अमेरिका के मजबूत लेकिन अनौपचारिक संबंध हैं। हांगकांग, दक्षिण चीन सागर, कोरोना वायरस महामारी और व्यापार सहित कई मुद्दों पर अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ रहा है। मंगलवार को कथित तौर पर ताइवान पहुंचे अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की जानकारी सामने नहीं आई है।

चीनी रक्षा मंत्रालय के बयान में इस यात्रा की कड़ी निंदा करते हुए कहा गया है कि किसी को भी चीनी लोगों की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दृढ़ संकल्प को कम करके नहीं आंकना चाहिए। चीन ताइवान को अपने क्षेत्र के रूप में मानता है और उसने जरूरत पड़ने पर सैन्य ताकत द्वारा उसपर कब्जा करने की चेतावनी भी दी है।

अक्टूबर की शुरुआत में अपने राष्ट्रीय दिवस के दौरान चीन ने ताइवान के दक्षिण-पश्चिम में 149 सैन्य विमानों को स्ट्राइक ग्रुप फार्मेशन में भेजा था, जिसके बाद ताइवान ने अपनी वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को सक्रिय कर दिया है। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस तरह की रणनीति का उद्देश्य देश की सुरक्षा को कम करना और मनोबल को गिराना था।