करनाल में दुल्हन पक्ष ने ऐसा क्या किया की दूल्हे पक्ष ने किया शादी से इन्कार, पढ़ें खबर

करनाल में दुल्हन पक्ष ने ऐसा क्या किया की दूल्हे पक्ष ने किया शादी से इन्कार, पढ़ें खबर

करनाल में दुल्हन पक्ष ने ऐसा क्या किया की दूल्हे पक्ष ने किया शादी से इन्कार

करनाल में दुल्हन पक्ष ने ऐसा क्या किया की दूल्हे पक्ष ने किया शादी से इन्कार, पढ़ें खबर

करनाल। प्रदेश सरकार बेटी बचाने व बेटी पढ़ाने के साथ -साथ दहेज प्रथा पर अंकुश लगाने के लिए कड़े कदम उठा रही है, लेकिन दहेज की मांग को लेकर ऐन मौके पर शादी से इंकार किए जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। एक सप्ताह पहले ही शहर के एक होटल में फेरे की रस्म से एन पहले फाच्र्यूनर गाड़ी व 20 लाख रुपये की मांग लड़के पक्ष की ओर से किए जाने और फिर रिश्ता तोड़ने का मामला सामने आया था, जो बेहद चर्चा में रहा तो मामला पुलिस तक भी पहुंच गया था, वहीं अब फिर ऐसा ही मामला सामने आया है।

शादी में 20 लाख रुपये खर्च करने पर लड़की पक्ष द्वारा समर्थता जताई गई तो लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। पुलिस अधीक्षक गंगा राम पूनिया को दी शिकायत में जिला के एक गांव वासी युवती ने बताया कि 17 सितंबर 2018 को उसका रिश्ता जिला के ही एक गांव वासी युवक के साथ तय करते हुए सगाई की रस्म भी पूरी की गई थी। उस समय लड़के पक्ष की मांग पर उसके स्वजनों ने तीन लाख रुपये खर्च किए थे। स्वजनों ने एक बाइक, एलसीडी के अलावा सोने की चैन, सोने की अंगूठी, नकदी व परिवार के सदस्यों के कपड़े आदि भी दिए थे। सगाई के समय वह नागालिग थी, जिसके चलते दो साल बाद आयु सीमा पूरी होते ही शादी तय की गई थी।

अब शादी का समय आया तो उसके स्वजनों ने लड़का पक्ष से संपर्क किया तो उन्होंने शादी में 20 लाख रुपये खर्च करने को कहा। इस पर उसके स्वजनों ने असमर्थता जताई तो लड़के पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया। इससे उसके स्वजन हैरान रह गए। बाद में आरोपितों ने सगाई के समय दिया सामान आदि लौटाने से भी इंकार कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर लड़के पक्ष के तीन आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।