हुड्डा ने कंगना राणावत के बारे में यह क्या बोल दिया, देखे पूरा मामला

हुड्डा ने कंगना राणावत के बारे में यह क्या बोल दिया, देखे पूरा मामला

हुड्डा ने कंगना राणावत के बारे में यह क्या बोल दिया

हुड्डा ने कंगना राणावत के बारे में यह क्या बोल दिया, देखे पूरा मामला

चंडीगढ़,12 नवंबर।
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाल ही में पद्मश्री से पुरस्कृत एक अभिनेत्री द्वारा देश की आजादी के बारे में दिये गये बयान की कड़े शब्दों में आलोचना की है। 
हुड्डा ने कहा कि किसी को भी देश की स्वतंत्रता और स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने की इजाजत नहीं दी जा सकती। इतना ही नहीं, आजादी व आजादी के संघर्ष के दौरान हमारे महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को अपमानित करने वाली अभिनेत्री को जो पद्म पुरस्कार दिया गया है, उसे भी वापस लिया जाना चाहिए।
हुड्डा ने कहा कि वर्षों के संघर्ष और अनगिनत कुर्बानियों के बाद हमारे देश को स्वतंत्रता मिली है। जिन लोगों को लगता है कि देश को आजादी भीख में 
मिली है, उन्होंने शायद कभी स्वतंत्रता आंदोलन के बारे में पढ़ा तक नहीं है। अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी के लिए संघर्ष किया।
यहां  तक कि देश की आजादी के लिए अपने प्राण तक न्योछावर कर दिए। तब कहीं जाकर हम एक आजाद मुल्क बन पाए हैं।उन्होने कहा कि वो खुद एक स्वतंत्रता सेनानी परिवार से हैं। उनके पिता स्वर्गीय चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों का अत्याचार सहा और कई बरस विभिन्न जेलों में गुजारे। अपने निजी और पारिवारिक लाभ-हानि व सुख को त्याग कर उन्होंने अपना सब कुछ स्वतंत्रता आंदोलन में झोंक दिया था। 
ऐसे कितने ही हजारों लाखों जाने अनजाने महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान ने अंग्रेजों को भारत छोड़कर भागने के लिए मजबूर किया। इस पीढ़ी के लोगों को हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में ज्यादा से ज्यादा पढऩा, समझना और जानना चाहिए, ताकि उन्हें भी हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, तप, त्याग, बलिदान से देशप्रेम की प्रेरणा मिल सके।