शर्म न आई! विराट कोहली की 9 महीने की बेटी से रेप की बात... पूरा मामला पढ़ें

Virat Kohli Daughter Rape Threat
आखिर लोगों को हो क्या गया है? वह क्या बनते जा रहे हैं| इतनी घटिया सोच... हद है| दरअसल, मामला विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की बेटी से जुड़ा हुआ है| दोनों की 9 महीने की बेटी से रेप की बात कही जा रही है| अब समझ यह नहीं आता है कि लोग किस मानसिकता के साथ ऐसी बात कर सकते हैं| विराट कोहली पर विरोधी कमेंटबाजी करते-करते लोगों का उनकी मासूम बेटी पर इसकदर कमेंटबाजी करना बेहद शर्म की बात है| फिलहाल, इस बारे में दिल्ली महिला आयोग ने दिल्ली पुलिस को अब नोटिस जारी कर दिया है|
बतादें कि, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करते हुए मामले में सख्त एक्शन की बात कही है| DCW चीफ ने दिल्ली पुलिस से इस संबंध में दर्ज FIR की जानकारी मांगी है। DCW चीफ ने कहा है कि आयोग जानना चाहता है कि मामले में किन आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी हुई है। मालीवाल ने कहा है कि अगर कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है तो दिल्ली पुलिस उन कदमों के बारे में बताए जो उसने आरोपी को अरेस्ट करने के लिए उठाए हैं। फिलहाल, आयोग की तरफ से दिल्ली पुलिस से इस संबंध में 8 नवंबर तक विस्तृत रिपोर्ट्स मांगी गई हैं|
मालीवाल ने कहा- बेहद शर्मनाक.....
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाती मालीवाल का कहना है कि विराट कोहली की 9 महीने की बेटी को जिस तरह ट्विटर पर रेप की धमकी दी गई वो बेहद शर्मनाक है। और ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान से हार गई और इसके लिए विराट कोहली जिम्मेदार को ठहराया जाए और इसके साथ ही अपने टीम मेंबर मोहम्मद शमी को धर्म के आधार पर निशाना बनाए जाने के खिलाफ विराट कोहली जिस तरह बोले.... उसके चलते ऐसा कुछ किया जाए| यह बेहद शर्म की बात है| विराट कोहली और भारतीय क्रिकेट टीम ने हमें बहुत बार गौरवांवित महसूस कराया है, हार पे ये घटियापन क्यों?