The city took over the post of Deputy Commissioner

विनय प्रताप सिंह ने संभाला नगर उपायुक्त का पद

Chandigarh-DC

The city took over the post of Deputy Commissioner

Arth Parkash/साजन शर्मा

चंडीगढ। पंचकूला के वर्तमान  जिलाधीश विनय प्रताप सिंह गुरुवार को दोपहर बाद चंडीगढ़ के डीसी का प्रभार संभाल लिया। हरियाणा कैडर 2011 के आईएएस अधिकारी विनय प्रताप सिंह के ना पर केंद्र सरकार की ओर से उनके नाम को मंजूरी मिलने और डीसी का पद संभालने के आदेश के बाद से हरियाणा सरकार ने उन्हें पंचकूला डीसी के पद से  मंगलवार  को रिलीव कर दिया था। वहीं चंडीगढ़ के डीसी मनदीप सिंह बराड़ को  गुरुवार को दोपहर बाद प्रशासन की ओर से रिलीव कर दिया गया।  बराड़ को प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी पैक के समारोह में आने के चलते मंगलवार को रिलीव नहीं किया गया। वहीं जैसे ही मंदीप सिंह बराड़ को रिलीव किया गया तो विनय प्रताप सिंह ने अपने पद का कार्यभार संभाल लिया।

संपदा विभाग रिइंजीनियरिंग करके सेवाओं के वितरण को आसान बनाया जाएगा : विनय प्रताप

विनय प्रताप सिंह को तीन साल की डेपूटेशन पर उन्हें चंडीगढ़ भेजा गया है।  नये उपायुक्त विनय प्रताप सिंह ने पद का जिम्मा संभालने पर कहा कि वह पब्लिक सेवाओं को और बेहतर बनाने पर काम करेंगे ताकि  लोगों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि वह संपदा विभाग की सेवाओं की  रिइंजीनियरिंग करके सार्वजनिक सेवाओं के वितरण को आसान बनाने और आईटी, मोबाइल संचार, जीआईएस, ब्लॅाक चेन आदि तकनीकों को शामिल करके प्रशासन - नागरिक इंटरफेस में सुधार करना होगा। सेवा के अधिकार के मामले में निर्धारित समय सीमा के साथ सेवाओं को सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। विनय प्रताप सिंह ने कहा कि वह सार्वजनिक सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए नये विचारों और फीडबैक को शामिल करने के लिए प्रशासन के साथ समाज, छात्र निकायों एवं जनप्रतिनिधियों को शामिल करेंगे। संपदा कार्यालय में शुरू हुआ डिजिटाइजेशन का काम पूरा कर अन्य विभागों में विस्तार मेरी प्राथमिकता होगी।

चंडीगढ़ के वर्तमान डीसी बराड़ को वापस गृह कैडर में भेजा

चंडीगढ़ के वर्तमान डीसी मनदीप सिंह बराड़ को वापस हरियाणा में उनके मूल कैडर में भेज दिया गया है। यहां बता दें कि केंद्र सरकार ने 2011 बैच के विनय प्रताप सिंह को गृह मंत्रालय ने चंडीगढ़ का डीसी लगाए जाने की फाइल मंजूर कर दी थी। सोमवार को उन्हें जल्द बतौर डीसी चंडीगढ़ ज्वाइन करने के आदेश जारी किया। चंडीगढ़ प्रशासन ने यूटी में निगम चुनाव और कोरोना की तीसरी संभावित लहर की आशंका के चलते केंद्र सरकार से मनदीप बराड़ को तीन महीने रोके जाने की सिफारिश की थी लेकिन एक्सटेंशन को मंजूरी नहीं दी गई।

स्मरण रहे मंदीप सिंह बराड़ ने शहर में अपने तीन साल के कार्यकाल में कोविड काल में बहुत ही सरानीय काम किया है। वहीं संपदा कार्यालय में कंप्यूटरीकरण, संपदा विभाग की सभी सेवाओं को आनलाइन करने, शहर में आबकारी व कराधान विभाग में हर प्रकार के काम को पूरी  तरह पारदर्शी करने का श्रेय जाता है। जो काम संपदा विभाग में कई सालों से लटके थे उन्हें मंदीप सिंह बराड़ ने स्टाफ का मार्गदर्शन कर चंद महीनों में पूरा कर उनका सम्मान किया।