Vaishno Devi Dham Stampede Incident on New Year- 2022
BREAKING
महाकुंभ के आखिरी दिन वायुसेना का एयर शो; मेला क्षेत्र में विमानों का करतब, श्रद्धालु उत्साहित दिखे, 45 दिनों में 65 करोड़ से ज्यादा लोगों की डुबकी केदारनाथ धाम के कपाट इस तारीख को खुलेंगे; महाशिवरात्रि पर डेट अनाउंस, इस साल चार धाम की यात्रा करने वाले हैं तो यहां सब जानिए पंजाब में AAP राज्यसभा सांसद को विधानसभा का टिकट; केजरीवाल करने जा रहे बड़ा खेल, संजीव अरोड़ा को लुधियाना वेस्ट से उम्मीदवार बनाया देशभर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी; 'हर-हर महादेव' के जयकारों की गूंज, कतार में खड़े लोगों को अपनी बारी का इंतजार जानिए, दिल्ली शराब घोटाले पर कैग रिपोर्ट में हुए क्या-क्या खुलासे

गौर कीजिये! माता वैष्णो देवी धाम में कई मौतें, संपर्क के लिए ये नंबर्स किये गए जारी

Vaishno Devi Dham Stampede Incident on New Year- 2022

Vaishno Devi Dham Stampede Incident on New Year- 2022

Vaishno Devi Dham Stampede Incident on New Year- 2022 :  नए साल की शुरुवात में ही जम्मू से एक बुरी खबर आई| यहां माता वैष्णो देवी धाम में अचानक भगदड़ जैसी बड़ी घटना घटी और कई लोगों की मौत हो गई| जिनकी संख्या 12 के करीब बताई जा रही है| वहीं, इस घटना में 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है| मिली जानकारी के अनुसार, भगदड़ की यह घटना बीती रात 2 बजे के बाद घटी| बताया जा रहा है कि माता के दर्शन के लिए खड़ी भीड़ के बीच लोगों में पहले बहसबाजी हुई और फिर भगदड़ मच गई| जबतक स्थिति संभलती तबतक 12 लोग मौत के आगोश में आ चुके थे| कई घायल हुए सो अलग|

घटना में आगे की कार्रवाई जारी....

फिलहाल, इस घटना में स्थानीय प्रशासन और पुलिस द्वारा जाँच के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है| बताया जा रहा है कि घटना में उच्च स्तरीय जांच बैठाई गई है| इसके लिए गठित उच्च स्तरीय अधिकारियों की एक टीम जाँच को अंजाम देगी| वाकई , यह घटना अंदर से झकझोर कर रख देती है| कैसे वो 12 लोग दर्शन के लिए आये होंगे और अपनी जान से हाथ ही धो बैठे| वहीं, इस घटना पर कई तरह के सवाल भी खड़े हो रहे हैं| सबसे बड़ा सवाल तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर खड़ा हो रहा है|  नए साल के मौके पर जब बड़ी संख्या में लोग माता वैष्णो देवी के दर्शन करने आ रह थे तो बड़े स्तर पर क्या सुरक्षा के प्रबंध नहीं थे? क्या लापरवाही दिखाई गई? कई सवाल हैं....

संपर्क के लिए ये नंबर्स किये गए जारी ....

इधर, माता वैष्णो देवी धाम में कई मौतों और कई लोगों के घायल होने के बाद माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की ओर से संपर्क के लिए नंबर्स जारी किये गए हैं|

श्राइन बोर्ड की तरफ से ये नंबर्स -  01991234804 और 01991234053 पर संपर्क किया जा सकता है।

जिला प्रशासन की तरफ से ये नंबर्स....  01991-232010/9419145182, 01991245076/9622856295, 01991-245763/9419839557