Vaishno Devi Dham Big Incident on New Year- 2022

मां ये क्या कर दिया? वैष्णो देवी धाम में बड़ी घटना, मौत ने किया तांडव... मारे गए इतनी बड़ी संख्या में लोग

Vaishno Devi Dham Big Incident on New Year- 2022

Vaishno Devi Dham Big Incident on New Year- 2022

Vaishno Devi Dham Incident : नया साल आने पर लोग खुशियों की उम्मीद करते हैं लेकिन उन्हें ये पता नहीं होता कि जिंदगी कुछ और ही सोचकर बैठी होती है| बतादें कि, नए साल-2022 के पहले दिन ही जम्मू से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है| यह दुखद खबर माता वैष्णो देवी धाम से जुड़ी हुई है| वैष्णो देवी धाम में बीती रात अचानक एक बड़ी घटना घटी और इस घटना के चलते 10 से ज्यादा लोग मौत के मुंह में समा गए| जबकि 10 से ज्यादा ही लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तत्काल अस्पताल ले जाकर इलाज मुहैया कराया गया है|

घटना कैसी क्या थी?

दरअसल, नए साल में आगे की शुरुवात करने से पहले लोग मंदिर जाते हैं और भगवान का आशीर्वाद लेते हैं| वहीं, इस जग में माता वैष्णो देवी का बड़ा नाम है| कहते हैं कि माता के दर्शन भर से सारी मुरादें पूरी हो जाती हैं| जहां अब जब नए साल-2022 की शुरुवात हो रही थी तो देश के अलग -अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग माता के दर पर पहुंचे हुए थे| वैष्णो देवी धाम में लोग माता के दर्शन के इन्तजार में ही थे कि इतने में अचानक से भगदड़ मच गई और इसी भगदड़ की घटना में 10 से ज्यादा लोग काल का ग्रास बने गए और करीब इतने ही लोग घायल हुए| यह घटना बीती रात 2 बजे के बाद की बताई जाती है|

आखिर भगदड़ मची कैसे?

माता वैष्णो देवी धाम में इस भगदड़ की घटना के पीछे ज्यादा जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि भीड़ के बीच लोगों में बहसबाजी में हुई और इसी के बाद भगदड़ जैसी स्थिति पैदा हो गई|

पीएम मोदी ने घटना का जायजा लिया ....

इधर, नए साल के मौके पर माता वैष्णो देवी धाम में इतनी बड़ी घटना का देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जायजा लिया| पीएम मोदी ने कहा कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय जी से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया है| पीएम मोदी ने साथ ही माता वैष्णो देवी धाम में मारे गए और घायल हुए लोगों के लिए अनुग्रह राशि का ऐलान किया| पीएम मोदी ने कहा कि भगदड़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएंगी और घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे|

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जताया दुःख.....

माता वैष्णो देवी धाम में इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी दुःख जताया है| राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि यह जानकर बहुत दुख हुआ कि माता वैष्णो देवी भवन में एक दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ ने भक्तों की जान ले ली। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं|

गृह मंत्री अमित शाह ने जताया दुःख....

वहीं,  गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस भीषण घटना पर शोक प्रकट किया है| गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं|

जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा का बड़ा ऐलान...

इधर, घटना पर जम्मू-कश्मीर एलजी मनोज सिन्हा ने बड़ा ऐलान किया| मनोज सिन्हा ने कहा कि कटरा में माता वैष्णो देवी भवन में भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी|

खैर माता के दर्शन की यात्रा फिर से शुरू ...

बरहाल, घटना के बाद मौके की स्थिति को काबू में शांति में लाने की कोशिश की गई है| बताया जा रहा है कि माता के दर्शन की यात्रा फिर से शुरू हो गई है|