हरियाणा में वैश्य महासम्मेलन ने की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

हरियाणा में वैश्य महासम्मेलन ने की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

हरियाणा में वैश्य महासम्मेलन ने की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

हरियाणा में वैश्य महासम्मेलन ने की जिलाध्यक्षों की नियुक्ति

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन द्वारा सभी जिलों में संगठन का विस्तार करते हुए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने इसकी सूची जारी करते हुए कहा कि जल्द ही प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाज उत्थान की दिशा में अभियान शुरू किया जाएगा। 
प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने सभी 22 जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। उन्होंने बताया कि पंचकूला में हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष सुमित गोयल, अम्बाला में विकास सिंगला, यमुनानगर में अरुण गर्ग, कुरुक्षेत्र में मित्रसेन गुप्ता, कैथल में रवि सिंगला, करनाल में साहिल गर्ग, जींद में सियाराम गोयल, पानीपत में सुरेन्द्र गर्ग, सोनीपत में प्रदीप बंसल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार रोहतक जिलाध्यक्ष शमशेर प्रकाश गोयल, झज्जर में प्रवीण गर्ग, गुरुग्राम में डॉ मंदीप गोयल, फरीदाबाद में अमन गोयल, पलवल में गुलशन गोयल, मेवात-नूंह के लिए महेश कुमार तथा रेवाड़ी में बृजलाल गोयल को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ में नवीन मित्तल, भिवानी में विजय टैनी, हिसार में संजय डालमिया फतेहाबाद में विनोद बंसल, सिरसा में अशोक बंसल तथा चरखी दादरी में रविन्द्र गुप्ता हरियाणा प्रदेश वैश्य महासम्मेलन के जिलाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।
महासम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष राजीव जैन ने कहा कि महासम्मेलन का मकसद समाज के वंचित लोगों के उत्थान तथा कानूनी तौर पर परेशानी का सामना कर रहे जरूरतमंदों के साथ खड़े होकर उन्हें न्याय दिलाना रहेगा। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही महासम्मेलन प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी का गठन करके आगामी योजनाओं का खुलासा करेगा।