Two youths of Tohana died while returning from Babli's swearing-in ceremony, see how the accident happened

बबली के शपथ ग्रहण समारोह से लौटते समय टोहाना के दो युवकों की मौत, देखें कैसे हुआ हादसा

tohana-Accident

Two youths of Tohana died while returning from Babli's swearing-in ceremony, see how the accident ha

फतेहाबाद। चंडीगढ़ में देवेंद्र बबली के मंत्री पद शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेकर लौट रहे फतेहाबाद के युवकों की कार पटियाला में बाईपास के पास क्षतिग्रस्त हो गई। कार पलट कर पेड़ से टकरा गई। दो युवकों टोहाना निवासी लवली मेहता और अंशित मेहता की मौत हो गई। मंत्री देवेंद्र बबली ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए सांत्वना व्यक्त की है।

टोहाना के विधायक देवेंद्र बबली को मंगलवार को केबिनेट मंत्री बनाया गया है। चंडीगढ़ में हुए उनके शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए टोहाना से बड़ी संख्या में लोग वहां गए थे। इनमें टोहाना निवासी लवली मेहता, अंशित मेहता, निखिल मेहता और दक्ष भाटिया भी शामिल थे।

शपथ ग्रहण के बाद रात को ये कार से टोहाना लौट रहे थे। रात 10 बजे के करीब पंजाब के पटियाला में उनकी कार सड़क पर नील गाय आने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में लवली मेहता और अंशित मेहता की मौके पर मौत हो गई। घायल निखिल मेहता और दक्ष भाटिया को फोर्टिस अस्पताल मोहाली में भर्ती करवाया गया।

टोहाना शहर के दो युवकों की हादसे में मौत के बाद नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कहा कि मेरे बेहद करीबी साथियों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। देवेंद्र बबली ने कहा कि इस हादसे में घायल हुए युवकों के स्वस्थ होने कामना करता हूं।