Two factions clashed over playing DJ in loud voice, more than one and a half dozen people serious

तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो गुट भिड़े, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर

तेज आवाज में डीजे बजाने को लेकर दो गुट भिड़े, डेढ़ दर्जन से अधिक लोग गंभीर

Two factions clashed over playing DJ in loud voice, more than one and a half dozen people serious

यमुनानगर। यमुनानगर के स्थित गांव नागल में डीजे बंद करवाने को लेकर दो पक्षों में जमकर पत्थरबाजी हो गई। घटना में दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग बुरी तरह घायल हो गए। पत्थरबाजी में आसपास के घरों और वाहनों के शीशे भी टूट गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष को शांत करवाया। 

जानकारी के अनुसार गांव नागल में एक पक्ष के लोग लड्डू गोपाल के जगराते में डीजे पर भजनों की धुन बजा रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों के यहां पर शादी का कार्यक्रम था। जिसको लेकर ही यह विवाद हुआ। जगराते में बज रहे लाउड स्पीकरों की आवाज कम कराने को लेकर कई लोग पहुंच गए। जिससे विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते दोनों ओर से झड़प शुरू हो गई। दोनों ओर से पथराव हुआ। धारदार हथियार भी चले। जिसमें दोनों पक्षों के डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।

सूचना के बाद पुलिस ने गांव में पहुंच कर मामला शांत करवाया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर विवाद शुरू करने के आरोप लगा रहे हैं। फिल्हाल पुलिस छानबीन में लगी है। इससे पहले पिछले साल दिवाली पर भी दोनों पक्षों में विवाद हो गया था।

प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि कि सुबह जगराते में आरती के समय दूसरे पक्ष के युवा महिलाओं की वीडियो बनाने लगे। कमलेश रानी ने बताया कि उनके घर में रात को कृष्ण कन्हैया का जागरण चल रहा था जिसको बंद करवाने के लिए दो लडक़े आए। सुबह 4बजे जब आरती करने लगे तो लडक़े पूजा कर रही महिलाओं की वीडियो बनाने लगे। मना करने पर भारी संख्या में काफी लडक़े हथियार लेकर आए और हमला कर दिया। जिसके बीच बचाव में आए आदमियों को काफी गहरी चोट आई।