थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

अम्बाला 18 दिसम्बर 2021ः पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री जशनदीप सिहँ रंधावा के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मारपीट के मामले में गत दिवस पुलिस ने निरीक्षक नरेश कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन उर्फ गप्पू निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी व शिवा निवासी तेली मण्डी अम्बाला छावनी को गिरफ्तार किया। आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।   
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री चन्द्रशेखर निवासी दीना की मण्डी अम्बाला छावनी ने 13 सितम्बर 2018 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि आरोपी भोपा, जगदीश, अमन, गौरव, सौरव, वीरू, शिवा, काका, विकेश, शिवा, भैरों, दलीप, गप्पू, राहुल व अन्य वासीयान तेली मण्डी अम्बाला छावनी ने 12 सितम्बर 2018 की रात्रि दीना मण्डी अम्बाला छावनी में उसे पत्थरों, डण्डों व लाठी से मारापीटा, पिस्टल से गोली मार कर उसकी हत्या करने की कोशिश की और जान से मारने की धमकी भी। इस शिकायत पर पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही करते हुए आरोपी अमन व अभिषेक वासीयान तेली मण्डी अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर थाना अम्बाला छावनी में मामला दर्ज किया था।