businessman shot in panipat

पानीपत में व्यापारी ने मारी गोली, देखें ऐसे क्यों बने हालात...

Panipat-Businesman

businessman shot in panipat

पानीपत। हरियाणा के शहर पानीपत में एक युवा व्यवसायी ने शनिवार को आत्महत्या कर ली। पानीपत शहर के न्यू दीवान नगर में रहने वाले 23 साल के अमन दुबे ने अपने सिर में गोली मार ली। अमन दुबे ने गंगा राम कॉलोनी स्थित जय श्री राम आश्रम के पास जाकर सुसाइड किया। गोली चलने की आवाज सुनकर सबसे पहले गार्ड मौके पर पहुंचा और अमन को खून से लथपथ देखा।

उसकी सूचना पर अमन के परिजन भी वहां पहुंच गए। अमन को आनन-फानन में पानीपत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का कहना है कि अमन पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। शव का पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया है। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुट गई है।

खुद को गोली मारने से पहले अमन दुबे ने गार्ड को चाय लेने भेज दिया। गार्ड जब लौटा तो देखा कि अमन खून से लथपथ था। सिर में गोली लगी हुई थी। उसने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम में सूचित किया। इसके साथ ही अमन के परिजनों को बताया। परिवार के लोगों ने बताया कि अमन खुद की सुरक्षा को लेकर इतना सतर्क रहता था कि वह अपने साथ निजी गार्ड रखता था। जहां भी जाता, उसके साथ गार्ड होते।