हरियाणा में कर्मचारियों का हल्ला बोल प्रदर्शन आज

हरियाणा में कर्मचारियों का हल्ला बोल प्रदर्शन आज

हरियाणा में कर्मचारियों का हल्ला बोल प्रदर्शन आज

हरियाणा में कर्मचारियों का हल्ला बोल प्रदर्शन आज

चंडीगढ़,11 दिसंबर। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशव्यापी आंदोलन के आह्वान पर रविवार 12 दिसंबर को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर हल्ला बोल प्रदर्शन किए जाएंगे। हल्ला बोल प्रदर्शनों की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है और केन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सभी जिलों में ड्यूटियां लगा दी गई है। 
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष लांबा व महासचिव सतीश सेठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह हल्ला बोल प्रदर्शन छंटनी ग्रस्त कर्मचारियों और पुरानी पेंशन बहाली, लिपिक को पे-मैट्रिक्स लेवल-6 में 35400 वेतन देने, ठेका प्रथा समाप्त करने, कच्चे कर्मियों को पक्का करने, पक्का होने तक समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान करने, खाली पड़े लाखों पदों को पक्की भर्ती से भर बेरोजगारों को रोजगार व जनता को बेहतर जन सुविधाएं प्रदान करने,जन सेवाओं के किए जा रहे निजीकरण पर रोक लगाने, विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को कमजोर करने के प्रयासों पर रोक लगाने, ग्रुप डी के कर्मियों को ग्रुप सी में पदोन्नति का कोटा 20 से बढक़र 50 प्रतिशत और पांच साल बाद पदोन्नति के समय को कम करके 2 साल करने,नई भर्तियों में कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के बच्चों के 5 अंकों की कटौती करने की व्यवस्था की समीक्षा करने आदि मांगों को लेकर किया जा रहा है।
लांबा व सेठी ने बताया कि भाजपा व जजपा के चुनाव धोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली, कच्चे कर्मियों को पक्का करने और पंजाब के समान वेतनमान एवं पेंशन देने का वादा किया गया था। जिसको पूरा नहीं किया गया। इसके विपरित बिजली,जन स्वास्थ्य, परिवहन, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि जन सेवाओं का तेजी निजीकरण किया जा रहा है।