महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में पुलिस की मदद करने वाले हरियाणा होमगार्ड वालंटियर के तीन कर्मियों को कैश रिवार्ड से किया गया सम्मानित

महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में पुलिस की मदद करने वाले हरियाणा होमगार्ड वालंटियर के तीन कर्मियों को कैश रिवार्ड से किया गया सम्मानित

महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में पुलिस की मदद करने वाले हरियाणा होमगार्ड वालंटियर के तीन कर्मियों को कैश रिवार्ड से किया गया सम्मानित

महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में पुलिस की मदद करने वाले हरियाणा होमगार्ड वालंटियर के तीन क

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। दिल्ली की रहने वाली पीड़िता महिला से छेड़छाड़ और दुष्कर्म के मामले में आरोपी ऑटो चालक को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार करने में पुलिस की मदद करने वाले सेक्टर 17 स्थित हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात होमगार्ड के तीन कर्मियों जिसमें होमगार्ड वालंटियर विजय राना ,कुलदीप वर्मा और अश्वनी को चंडीगढ़ पुलिस के एसएसपी कुलदीप सिंह चहल द्वारा उन्हें  5 हजार रुपए का कैश रिवार्ड और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसपी सिटी केतन बंसल के अलावा ने पुलिस के अन्य अधिकारी मौजूद थे। पकड़े गए आरोपी ऑटो चालक की पहचान 27 साल के गांव दड़वा के रहने वाले 27 साल के जगदेव उर्फ उपेंद के रूप में हुई थी। पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जिला अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


क्या था मामला।

 जानकारी के अनुसार पता चला कि दिल्ली की रहने वाली 35 बर्षीय महिला रविवार को मौली जागरा में अपने किसी जानकार को मिलने के लिए आई थी। जानकार नही मिला तो वह उसी दिन देर रात को दिल्ली अपने घर वापिस जाने के लिए रेलवे स्टेशन के गई तो ट्रैन ना मिलने के चलते वह रेलवे स्टेशन से ऑटो में सवार होकर सेक्टर 17 स्थित आईएसबीटी पर आ रही थी। इसी दौरान आरोपी ऑटो चालक ने पीड़िता माहिला को थाना 17 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत पहुचने पर  छेड़छाड़ कर अपनी हवस का शिकार बनाया। और पीड़िता को छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता महिला जोर से चिल्लाई। जिसके चलते हरियाणा सिविल सचिवालय में तैनात होमगार्ड के जवानों ने महिला की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी तो वह एकदम से उसके पास पहुंचे और उसने उनको सारी आपबीती बताई। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। और होमगार्ड के जवानों की मदद के चलते आरोपी को कुछ घंटों में ही दबोच लिया। और मामले को सुलझा लिया।