थाना बलदेव नगर में दर्ज बन्दी अधिनियम के तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार
BREAKING
छत्तीसगढ़ में ITBP के 2 जवान शहीद, 2 घायल; नक्सलियों के IED ब्लास्ट में जान गई, जंगल में सर्च ऑपरेशन से लौट रहे थे हरियाणा में अंबाला से इन अधिकारियों की होगी छुट्टी; कैबिनेट मंत्री अनिल विज का ऐलान, 'गब्बर' की गरज से अफसरों में हलचल मची ''या तो राव नरबीर मंत्री रहेगा या फिर आप लोग..''; हरियाणा में मंत्री राव नरबीर की अधिकारियों को चेतावनी, कहा- मुझसे बुरा कोई नहीं होगा हरियाणा में बच्चों से भरी बस खाई में गिरी; पंचकूला में मोरनी के पास हादसा, स्पीड में बैलेंस बिगड़ा, कई बच्चे घायल, ड्राइवर गंभीर हरियाणा में किस मंत्री को कौन-सा विभाग; अनिल विज के पास 'गृह' न लौटने की चर्चा, इन मंत्रियों को ये विभाग संभव, CM दिल्ली में

थाना बलदेव नगर में दर्ज बन्दी अधिनियम के तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना बलदेव नगर में दर्ज बन्दी अधिनियम के तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना बलदेव नगर में दर्ज बन्दी अधिनियम के तीन मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार

थाना बलदेव नगर में दर्ज बन्दी अधिनियम के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अश्विनी निवासी नजदीक पंजाब एण्ड सिन्ध बैंक शहजादपुर जिला अम्बाला को गिरफ्तार  किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री अजीत सिहँ उप-सहायक अधीक्षक केन्द्रीय कारागार अम्बाला ने 15 सितम्बर 2021 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 सितम्बर 2021 को केन्द्रीय कारागार अम्बाला में निरीक्षण के दौरान आरोपी कैदी अश्विनी से मोबाइल फोन, बैटरी तथा बिना सिम के बरामद हुआ है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी। 
एक अन्य मामले में थाना बलदेव नगर में दर्ज बन्दी अधिनियम के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी चेतन निवासी रामकिशन कालोनी अम्बाला छावनी को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता डा0 राजीव उप-अधीक्षक केन्द्रीय कारागार अम्बाला ने 17 मई 2021 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 17 मई 2021 की रात्रि केन्द्रीय कारागार अम्बाला में निरीक्षण के दौरान कैदी राज कुमार व नानू से मोबाइल फोन डबल सिम सहित बरामद हुआ है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी। 
एक अन्य मामले में थाना बलदेव नगर में दर्ज बन्दी अधिनियम के मामले में गत दिवस पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी अमित निवासी गाँव पपलोहा जिला पंचकुला को गिरफ्तार किया। आरोपी को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता महिला सहायक अधीक्षक केन्द्रीय कारागार अम्बाला ने 28 मई 2021 को थाना बलदेव नगर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 28 मई 2021 को केन्द्रीय कारागार अम्बाला में निरीक्षण के दौरान कैदी अमित से मोबाईल बरामद हुआ है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी थी।