पंजाब: कांग्रेस से नेता तोड़ रहे कैप्टन अमरिंदर, देखें अब कौन वरिष्ठ नेता पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल

This senior Congress leader joins Punjab Lok Congress
जिस कांग्रेस में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बेहद लंबा समय बिताया, उस कांग्रेस से आज के समय में कैप्टन को कोई लेना-देना नहीं है| बल्कि कैप्टन तो कांग्रेस के विरोध में उसे हराने के पूरे प्रयास में है| दरअसल, अब कैप्टन अमरिंदर सिंह ने अपनी अलग पार्टी बना ली है और उसमें नेताओं को इकट्ठा कर रहे हैं| जहां इस कड़ी में अब ताजा झटका कांग्रेस को लगा है| मुक्तसर से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता की कैप्टन की पार्टी में एंट्री हुई है| कांग्रेस नेता पुष्पिंदर भंडारी पंजाब लोक कांग्रेस में शामिल हो गए हैं| पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पुष्पिंदर भंडारी को खुद अपनी पार्टी में शामिल किया| बतादें कि, कैप्टन अपनी इस नई पार्टी को पंजाब में जामने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं| माना जा रहा है कि आने वाले समय में कई बड़े नेता पंजाब लोक कांग्रेस में दिख सकते हैं|