This Congress leader joins BJP in Chandigarh

चंडीगढ़ में निगम चुनाव से पहले Congress में उठापटक, इस चर्चित नेता ने छोड़ी पार्टी

This Congress leader joins BJP in Chandigarh

This Congress leader joins BJP in Chandigarh

कांग्रेस की अलग-अलग इकाइयों में उठापटक का सिलसिला थम नहीं रहा है| अब ताजी खबर चंडीगढ़ से है| जहां कांग्रेस की चर्चित नेता शीला फूल सिंह ने पार्टी का दामन छोड़ अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है| बतादें कि, कांग्रेस नेता शीला फूल सिंह ने ऐसे समय में भाजपा को ज्वाइन किया है, जब चंडीगढ़ निगम चुनाव का बिगुल बज चुका है और 24 दिसम्बर को होने वाले चुनाव के लिए पार्टियों का प्रचार-प्रसार तेजी पर है| कांग्रेस नेता शीला फूल सिंह का इस बीच भाजपा में जाना चंडीगढ़ कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है|

कमलम में थामा कमल.....

बतादें कि,  कांग्रेस नेता शीला फूल सिंह ने सेक्टर-33 स्थित चंडीगढ़ भाजपा पार्टी कार्यालय कमलम में कमल को थामा| इस दौरान मौके पर चंडीगढ़ भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी रही| शीला फूल सिंह के साथ और भी कुछ लोगों ने भाजपा को ज्वाइन किया है| 

15 साल से लगातार पार्षद  ....

बतादें कि, शीला फूल सिंह कांग्रेस की चर्चित नेता रही हैं| शीला फूल सिंह 15 साल से लगातार पार्षदी पर अपना कब्ज़ा जमाये रही हैं| लेकिन इस बार कांग्रेस ने उन्हें टिकट नहीं दी| जहां इसी नाराजगी के चलते शीला फूल सिंह ने कांग्रेस से नाता तोड़ लिया|