संदिग्ध हालत में घर में पति पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मचा।

संदिग्ध हालत में घर में पति पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मचा।

संदिग्ध  हालत में घर में पति पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मचा।

संदिग्ध हालत में घर में पति पत्नी का शव मिलने से हड़कंप मचा।

चंडीगढ़। (शम्मी)थाना 11 क्षेत्र एरिया के अंतर्गत संदिग्ध हालात में घर में शव मिलने से हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सेक्टर 16 के अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि  खुड्डा अली शेर के रहने वाले पति गुरजिंदर सिंह और पत्नी भूपेंद्र  रहते थे। बुधवार को उनके जानकार उन्हें फोन कर रहे थे। वह फोन नहीं उठा रहे थे। जब उनके जानकार घर पहुंचे तो देखा दोनों पति पत्नी जमीन के नीचे गद्दे पर बेसुध पड़े थे। जिसके चलते हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पति-पत्नी को सेक्टर 16 के अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लग पाएगा।