खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंजाब की हॉकी टीम के ट्रायल अब 6 नवंबर को

चंडीगढ़, 28 अक्तूबरः

खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए पंजाब की हॉकी टीम के ट्रायल अब 6 नवंबर को होंगे। यह जानकारी खेल विभाग के डायरेक्टर श्री परमिन्दर पाल सिंह संधू द्वारा दी गई।

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स अंडर-18 (पुरूष और महिला) जो हरियाणा में दिनांक 5 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 तक हो रहे हैं, में पंजाब राज्य के विभिन्न खेलों में टीमें भेजने के लिए 30 अक्तूबर को ट्रायल करवाने के फ़ैसले में आंशिक संशोधन करते हुए अब हॉकी खेल के ट्रायल 30 अक्तूबर की बजाय 6 नवंबर को सुबह 11ः00 बजे लायलपुर खालसा कॉलेज, जालंधर में करवाए जाएंगे। शेष खेलों के ट्रायलों की तारीख़, समय और स्थान पहले की तरह ही रहेगा।