छह साल में हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाएंगे चंडीगढ़ वासी

छह साल में हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाएंगे चंडीगढ़ वासी

छह साल में हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाएंगे चंडीगढ़ वासी

छह साल में हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाएंगे चंडीगढ़ वासी

केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने संजय टंडन के साथ किया चुनावी जनसभाओं को संबोधित

चंडीगढ़। केंद्रीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री सोम प्रकाश ने आज चंडीगढ़ का दौरा नगर निगम चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ वासी इस चुनाव में छह साल के दौरान हुए विकास कार्यों पर मोहर लगाकर फिर से भाजपा को जिताने के लिए तैयार हैं। सोम प्रकाश आज वार्ड नंबर 31 से पार्टी प्रत्याशी भरत कुमार के समर्थन में सैक्टर-61 में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने केंद्र से लेकर राज्यों तक सभी वर्गों को राहत देने का काम किया है। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़ में विकास परियोजनाओं को सिरे चढ़ाने के लिए हर संभव मदद की है। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों के दौरान चंडीगढ़ में केवल विकास की बात हुई है जबकि कांग्रेस के कार्यकाल को केवल घोटालो के लिए ही याद किया जाता है।

इस अवसर पर बोलते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष संजय टंडन ने कहा कि भाजपा ने शहर के विकास में कभी पक्षपात नहीं किया। भाजपा के शासन में यहां अंतिम पायदान के व्यक्ति को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई गई हैं जबकि इससे पहले सत्ता संभालने वाले केवल अपनों को ध्यान में रखकर ही योजनाएं बनाते थे। सोम प्रकाश ने कजहेड़ी में भी जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर पार्टी नेता रेनु बाला, सतपाल वर्मा, लखबीर सिंह मान, सुरजीत सिंह, अनिल आदिवाल समेत कई गणमान्य मौजूद थे।