भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

भ्रूण मिलने से हड़कंप

भ्रूण मिलने से हड़कंप, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ किया मामला दर्ज

चंडीगढ़। थाना मौली जागरा पुलिस ने एरिया में भ्रूण मिलने से अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि शनिवार को सुबह करीब 8:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी लक्कड़ वाले पुल के पास लोग काफी इकट्ठे हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि पुल के पास एक भ्रूण पड़ा मिला है। पुलिस ने कब्जे में लेकर सेक्टर 32 के अस्पताल में भेज दिया है। और पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।