खेल मंत्री प्रगट सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कोर सिंह का जाना हाल

खेल मंत्री प्रगट सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कोर सिंह का जाना हाल

खेल मंत्री प्रगट सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कोर सिंह का जाना हाल

खेल मंत्री प्रगट सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कोर सिंह का जाना हाल

पंजाब सरकार कोर सिंह जैसे प्रतिष्ठित खिलाड़ियों की हर संभव सहायता के लिए वचनबद्ध -प्रगट सिंह

पट्यिला, 1 नवंबरः
पंजाब के खेल और युवा सेवाएं विभाग के मंत्री स. प्रगट सिंह आज अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कोर सिंह का हाल-चाल जानने के लिए यहाँ बडूंगर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुँचे। उन्होंने इस मौके पर स. कोर सिंह, जोकि पदमश्री, अर्जुन अवार्ड और विशिष्ट सेना मैडल से सम्मानित, मुक्केबाज़ी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और शारीरिक पक्ष से ठीक न होने के कारण उपचाराधीन हैं, का हाल-चाल जाना। ज़िक्रयोग्य है कि स. कोर सिंह 1982 एशियन गेमज़ गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज़ हैं।
    खेल और युवा सेवाएं, उच्च शिक्षा और भाषा, स्कूल शिक्षा और एन.आर.आई. मामलों के मंत्री स. प्रगट सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार स. कोर सिंह जैसे गौरवमई खिलाड़ियों की हर संभव सहायता करने के लिए वचनबद्ध है।
    स. प्रगट सिंह ने स. कोर सिंह के साथ 1996 ओलंपिक खेल के समय की अपनी यादें भी साझा की। उन्होंने स. कोर सिंह की पत्नी बलजीत कौर के साथ भी बातचीत की और भरोसा दिया कि पंजाब सरकार ऐसे गौरवमई और मार्गदर्शक खिलाड़ियों के सदा साथ है।
    खेल मंत्री ने स. कोर सिंह का उपचार कर रही डाक्टरों की टीम के मैंबर, डा. हर्षवर्धन खुराना, डा. इन्द्रजीत कौर और डा. एम.एस. आहलूवालीया के साथ भी बातचीत की और कहा कि स. कोर सिंह के स्वास्थ्य का पूरा ख़्याल रखा जाये। उन्होंने पटियाला एस.पी. सिटी स. हरपाल सिंह, जोकि स्वयं मुक्केबाज़ी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, को विशेष तौर पर स. कोर सिंह और उनके परिवार का ख़्याल रखने के लिए कहा।