Sonipat Man Two Wifes Story

हरियाणा: शख्स ने एक ही इलाके में रख रखीं थीं दो बीवियां, कपिल शर्मा की फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' जैसी है कहानी!

Sonipat Man Two Wifes Story

Sonipat Man Two Wifes Story

हरियाणा से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर मशहूर कॉमेडी किंग कपिल शर्मा की एक फिल्म याद आ जाती है| फिल्म का नाम है  'किस किसको प्यार करूं'| इस फिल्म की शुरुवात में कपिल शर्मा की तीन बीवियां होती हैं| जहां कपिल शर्मा सबको एक ही फ्लैट में रखकर अलग-अलग बहाने से समय देते नजर आते हैं| हालांकि, हरियाणा का जो यह मामला है वो बिलकुल ऐसा ही नहीं है, यह बस इस फिल्म को जहन में ला देता है| यहां जो शख्स है उसकी दो बीवियां हैं जिन्हें उसने एक ही फ्लैट में नहीं एक ही इलाके में रख रखा था और वह दोनों को अलग-अलग बहाने से समय दे रहा था| दोनों ही बीवियों से शख्स के बच्चे हैं| पहली वाली से एक और दूसरी वाली से दो|

खैर विस्तृत खबर पर आते हैं ...

दरअसल, ऐसा मामला हरियाणा के सोनीपत (Sonipat) का है| जहां शख्स ने एक नहीं दो दो बीवियां रख रखीं थीं| शख्स अपनी दोनों बीवियों को बहाने से समय देने का काम करता था| बताया जाता है कि समय निकालकर शख्स दोनों के पास अपना समय व्यतीत करता चला आ रहा था| शख्स ने काफी समय तक इस बात की भनक को किसी को नहीं लगने दी कि उसकी दो बीवियां हैं| खासकर पहली बीवी को बिलकुल भी शक नहीं हुआ कि उसके पति की एक और बीवी है| साथ में बच्चे हैं| लेकिन शख्स की इस रंगीन जिंदगी का पर्दा एक न एक दिन तो खुलना ही था सो खुल गया| पहली बीवी को शक न होते होते एक दिन शक हो ही गया और उसने रंगेहाथ अपने पति यानि शख्स को दूसरी बीवी के साथ पकड़ लिया| शख्स की पहली बीवी ने अब इस बारे में पुलिस में शिकायत दी है|

पहली बीवी का आरोप...

शख्स की पहली बीवी का कहना है कि उसकी शादी 2004 में हुई थी| शादी के बाद उसकी एक बच्ची है| उसकी शादीशुदा जिंदगी ठीक चल रही थी लेकिन एक समय ऐसा आया कि उसके पति ने घर में ज्यादा समय देना बंद कर दिया| कहीं कोई तो कहीं कोई बहाना बनाकर खुद को बिजी बताता| लेकिन जब पति को ऐसा करते हुए कई दिन हो गए तो फिर उसे शक होने लगा और इसीलिए उसने अपने पति का चुपके से पीछा किया तो पता चला कि उसके पति ने एक बीवी और रख रखी है जिससे दो बच्चे भी हैं| पहली बीवी का कहना है कि जब उसने अपने पति को रंगेहाथ पकड़ा तो वह मामले में टाल मटोल करता नजर आया| उसने ऐसी किसी बात से इंकार किया लेकिन जब उसे पता लगा कि उसका भेद खुल गया है तो वह फिर उसे धमकी देने लगा| पति ने धमकी दी कि वह उसे जान से मार देगा| फिलहाल, शिकायत के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है|