शिरोमणी अकाली दल को मिला बहुत बढ़ा बढ़ावा

शिरोमणी अकाली दल को मिला बहुत बढ़ा बढ़ावा, ये खास नेता हुए शामिल

शिरोमणी अकाली दल को मिला बहुत बढ़ा बढ़ावा

शिरोमणी अकाली दल को मिला बहुत बढ़ा बढ़ावा

शिरोमणी अकाली दल को उस समय बहुत बढ़ा बढ़ावा मिला जब सरदार सुखबीर सिंह बादल की उपस्थिति में सुनाम, घनौर और खन्ना के अन्य पार्टियों के नेता शिअद में शामिल हो गए

 

कहा कि पंजाबी राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए शिअद-बसपा गठबंधन की सरकार चाहते हैं: सरदार सुखबीर सिंह बादल

 

चंडीगढ़/24अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल को उस समय बहुत बढ़ावा मिला जब कांग्रेस, आप और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पार्टी प्रमुख सरदार सुखबीर सिंह बादल की मौजूदगी में अकाली दल में शामिल हो गए। अकाली दल में शामिल होने वाले नेता सुनाम, घनौर और खन्ना से संबधित हैं।

 

यहां जारी एक प्रेस बयान में बताया गया कि सुनाम से राष्ट्रीय कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और ढ़ींढ़सा गुट सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के 66 लोग आज अकाली दल में शामिल हो गए। इसी तरह खन्ना से हरसिमरनजीत सिंह रिची , खासतौर पर आमंत्रित वर्किंग कमेटी भाजपा पंजाब और  उनके सहयोगी कनिंदरजीत सिंह , पुनिंदरजीत सिंह, पवन साढ़ी, दीपक चौधरी, प्रीतपाल सिंह शेफी, परमजीत सिंह और सुरिंदर सिंह मनचंदा अकाली दल में शामिल हुए। इसी तरह घनौर के 42 नेता सरदार सुखबीर सिंह बादल की मौजूदबी में अकाली दल में शामिल हुए। इस अवसर पर बलदेव सिंह मान, प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा व अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

 

यहां एक सभा को संबोधित करते हुए सरदार बादल ने कहा कि आज अधिक से अधिक लोग अकाली दल से जुड़ रहे हैं, क्योंकि यह राज्य की केवल एकमात्र पार्टी है, जो पंजाब की है तथा पंजाब के लोगों के लिए ही निर्णय लेती है, जबकि अन्य पार्टियां दिल्ली से रिमोट कंट्रोल से चलती हैं। उन्होने कहा कि आज लोग सत्ता में अकाली दल के नेतृत्व वाली सरकार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि उन्हे एहसास हुआ है कि कांग्रेस सति अन्य सभी दलों ने सत्ता पाने के एकमात्र मकसद से तलवंडी साबो में पवित्र गुटका साहिब की झूठी शपथ खाकर झूठे वादे किए हैं।

 

उन्होने कहा कि कांग्रेस कई कबीलों में बंटी हुई है, उसके नेता भ्ी राज्य का नेतृत्व करने के लिए अकाली दल  की तरफ देख रहे हैं, तथा सभी विकास कार्यों को बहाल करने के लिए जो कांग्रेस सरकार द्वारा ठप्प कर दिए गए हैं तथा बुढ़ापा पेंशन और शगुन योजना सहित समाज कल्याण योजनाओं को भी बहाल किया गया है।

 

घनौर से अकाली दल में शामिल होने वालों में हरदेव सिंह सियालू, चेयरमैन पंचायत सेल कांग्रेस कमेटी पंजाब एंड प्रेसिडेंट यूनियन पंजाब, विरसा सिंह पूर्व जिला प्रधान पीआरटीसी कर्मचारी यूनियन, नछतर सिंह पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, पटवार यूनियन घनौर, ईश्वर शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, कर्मचारी महासंघ यूनियन घनौर, सुखचैन सिंह, उपाध्यक्ष ब्लॉक समिति घनौर, बलजिंदर ंिसह बब्बू अध्यक्ष आढ़तियां ऐसोसिएशन, शाम सिंह उपाध्यक्ष सहकारी सभा चपड़, जसवीर सिंह बघौरा, मनजीत सिंह टहलपुरा, नछतर सिंह आलमिंदपुरा, सोमनाथ सोगलपुर, जसवीर सिंह दारवा, शाम लाल लानीया, नायब सिंह माजरी, सतनाम सिंह जंड मंगोली, मनमोहन सिंह चपड़, सुखविंदर सिं सलेमपुर जंटा, चिमन सिंह सलेमपुर सेखां, गुलाब सिंह बघौरा, कुलवंत सिंह जंड मंगोली, दरबारा सिंह घग्गर सराय, बलविंदर सिंह चपड़, रंजीत सिंह चपड़, पलविंदर ंिसह चपड़, बनारसी सेखपुर, कशमीर सिंह , अमरिंदर सिंह काका पबरी, गुलजार सिंह सलेखमपुर सेखां, अवतार सिंह चमारू, कुलदीप सिंह अजरावर, तरलोचन सिंह नंडू, जग्गी शाहपुर सेखां, कुलविंदर सिंह घग्गर सराय, मुकंद खेड़ी मंडला, हरप्रीत सिंह नथू माजरा, नरेश कुमार सोगलपुर, नरिंदर सिंह घुमाणा, हरजिंदर सिंह भटमाजरा, गुलाब सिंह भटमाजरा, जगदीप सिंह अजरावर तथा हरमनजोत सिंह सगला कलां शामिल हैं।

इस अवसर पर अन्य के अलावा मगनदीप सिंह मान, विनरजीत सिंह गोलडी, तेजिंदर सिंह सारागढ़ी, घग्गी सिंह, खुपाल सिंह बीरकलां, किरपाल सिंह लाडबंजारा, हरजिंदर सिंह ढ़ंडोली, हनी सिंह सरपंच, सुखविंदर सिंह सुख, प्रभशरन सिंह बब्बू तथा सरपंच केसर सिंह भी मौजूद थे।