सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी के 4 अन्य आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा

सरदार सुखबीर सिंह बादल द्वारा पार्टी के 4 अन्य आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा
चंडीगढ़/19अक्टूबर: शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने 2022 में आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के 4 अन्य आधिकारिक उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। पार्टी की कोर कमेटी के मैंबर तथा पूर्व मंत्री स. बलदेव सिंह मान विधानसभा हलका सुनाम से, एस.जी.पी.सी के पूर्व अध्यक्ष तथा पूर्व मंत्रीह स. गोबिंद सिंह लौंगोवाल लहरागागा से, श्री हरपाल जुनेजा पटियाला(शहरी) से तथा स. हरदेव सिंह मेघ गोबिंदगढ़ हलका बल्लुआणा (आरक्षित) से पार्टी के उम्मीदवार होंगें। आज ऐलाने 4 उम्मीदवारों समेत पार्टी अब तक 74 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। यह जानकारी आज पार्टी के मुख्य कार्यालय से पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा प्रवक्ता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने दी है।
Harpal Juneja from Patiala Urban.
S Baldev Singh Mann from Sunam
S Gobind Singh Longowal from Lehra
Hardev Singh Megh (Gobindgarh) from Balluana