चंडीगढ़ को राहत ,इटली युवक के संपर्क में आए सात लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

चंडीगढ़ को राहत ,इटली युवक के संपर्क में आए सात लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

चंडीगढ़ को राहत

चंडीगढ़ को राहत ,इटली युवक के संपर्क में आए सात लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में कोरोना के नए वायरस ओमिक्रान का पहला मामला सामने आ गया है। कोरोना की तीसरी लहर के दौरान पहला केस आने के बाद प्रशासन में हडक़ंप मच गया है। पीडि़त के संपर्क में आने वाले सात अन्य लोगों के भी आज टेस्ट करवाए गए हैं। जिसमें उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आने के बावजूद एकांतवास में भेज दिया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इटली से 20 वर्षीय युवक भारत 22 नवंबर को पहुंचा था। उसके बाद वह अपने चंडीगढ़ रहने वाले रिश्तेदारों के पास आ गया। यहां स्वास्थ्य विभाग ने उसकी कोरोना की जांच कराई तो वह पॉजिटिव मिला। उसके बाद एक दिसंबर को नई दिल्ली ओमिक्रॉन की जांच के लिए उसका नमूना भेजा गया। उसी दिन इस युवक के संपर्क में आए सात अन्य लोगों की कोरोना रिपोर्ट भी कराई गई जिसमें वह सभी निगेटिव मिले हैं, हालांकि सभी को क्वारंटाइन रखा गया है। बीती रात युवक की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को मिली तो उसमें कोरोना का नया स्वरूप ओमिक्रॉन पाया गया है। अब रविवार को युवक का दोबारा कोरोना टेस्ट किया गया है। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग उसकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।
इससे पहले नवंबर के अंत में चंडीगढ़ में दक्षिण अफ्रीका से लौटा एक यात्री उसकी पत्नी और नौकर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। चंडीगढ़ सेक्टर 36 निवासी 38 साल का पुरुष 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ आया था। एयरपोर्ट पर हुई आरटी पीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे एहतियातन घर पर ही एकांतवास पर रखा गया था। 29 नवंबर को दोबारा की गई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में वह, उसकी पत्नी और नौकर संक्रमित पाए गए थे।

चंडीगढ़ प्रशासन ने कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए सख्ती कर दी है। हाई रिस्क वाले आठ देशों से लौटे यात्रियों का एयरपोर्ट पर आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। यूटी प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि कोविड टेस्ट के साथ यात्रियों को सात दिन के लिए क्वारंटीन भी किया जा रहा है।