चंडीगढ़ में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रंजीता मेहता ने किया प्रचार

चंडीगढ़। हरियाणा भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता रंजीता मेहता लगातार चंडीगढ़ में नगर निगम चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं। उनके प्रचार से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों की नींद उड़ गई है। रंजीता मेहता के धुआंधार दौरों से भाजपा प्रत्याशियों को जबरदस्त समर्थन और लोगों का प्यार मिल रहा है। रंजीता मेहता विभिन्न भागों में जाकर भाजपा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार कर रही हैं । रंजीता मेहता ने कहा कि चंडीगढ़ में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होने वाला है। कांग्रेस की आपसी फूट जगजाहिर हो चुकी है। कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई है और इसके नेता एक दूसरे को ही हराने में जुटे हुए हैं। रंजीता मेहता सुबह से लेकर देर रात तक लगातार चंडीगढ़ में अलग-अलग भागों में प्रचार कर रही हैं। रंजीता मेहता इससे पहले हरियाणा के ऐलनाबाद उपचुनाव में भी जबरदस्त प्रचार कर चुकी हैं, जिन वार्डों में उनकी ड्यूटी लगी थी, वहां पर भाजपा को काफी बढ़त और जीत मिली थी। इसके अलावा वह राजस्थान की प्रभारी भी रह चुकी हैं।