Rakesh Tikait warns Central Government

किसान आंदोलन में हलचल: अब राकेश टिकैत की सरकार को कड़ी चेतावनी, मान जाइए वर्ना...

Rakesh Tikait warns Central Government

Rakesh Tikait warns Central Government

दिल्ली पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग हटाए जाने पर किसान आंदोलन में हलचल मची हुई है| आंदोलनकारी किसानों को लग रहा है कि पुलिस बैरिकेडिंग हटाने के बाद अब उन्हें भी हटाने का प्रयास करेगी| आंदोलनकारी किसान मान रहे हैं कि सड़कें खोलने की आड़ में सरकार आंदोलन को खत्म करवाना चाहती है| यही कारण है कि, किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने फेसबुक पर सरकार को चेतावनी देने का काम किया| गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि सरकार किसी भ्रम में न रहे.. अगर किसान आंदोलन से छेड़छाड़ की गई तो इसका अंजाम सही नहीं होगा| हम बड़ी संख्या में सीधा फिर दिल्ली कूच करेंगे और अगर दिवाली के पहले ऐसा कुछ होता है तो पीएम आवास के दरवाजे पर दीपावली मनाएंगे|

लिंक पर क्लिक कर देखें चढूनी की वीडियो - https://fb.watch/8-kLs3AUJQ/

इधर, भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत का भी मिजाज गर्म नजर आया है| राकेश टिकैत ने भी सरकार को कड़ी चेतावनी दी है| राकेश टिकैत का कहना है कि अगर सरकार नहीं मानती है तो यह आंदोलन फिर अलग ही रूप में दिखेगा| राकेश टिकैत ने सोमवार को ट्वीट कर कहा-   "केंद्र सरकार को 26 नवंबर तक का समय है, उसके बाद 27 नवंबर से किसान गांवों से ट्रैक्टरों से दिल्ली के चारों तरफ आंदोलन स्थलों पर बॉर्डर पर पहुंचेगा और पक्की किलेबंदी के साथ आंदोलन और आन्दोलन स्थल पर तंबूओं को मजबूत करेगा।" ध्यान रहे कि, किसान आंदोलन को साल होने जा रहा है| 26 नवंबर 2020 से किसान आंदोलन शुरू हो गया था|