Rakesh Tikait reached Chandigarh, movement stopped at Housing Board Chowk

बिग ब्रेकिंग: टिकैत चंडीगढ़ में, कांग्रेसी नेता के साथ खाया खाना

बिग ब्रेकिंग: टिकैत चंडीगढ़ में, कांग्रेसी नेता के साथ खाया खाना

Rakesh Tikait reached Chandigarh, movement stopped at Housing Board Chowk

चंडीगढ़। शहर में मटका चौक पर बाबा लाभ सिंह का धरना खत्म करवाने के लिए रविवार रात नौ बजे भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता राकेश टिकैत पहुंचे। इसी बीच कांग्रेसी नेता हरमोहिंद्र सिंह लक्की के साथ किसान नेता राकेश टिकैत ने खाना भी खाया। टिकैत ने मंच से कहा कि आंदोलन में युवाओं का बड़ा योगदान था। युवाओं ने टिवटर और सोशल मीडिया पर आंदोलन की सही जानकारी हर आदमी तक पहुंचाई।टिकैत ने मटका चौक पर बाबा लाभ सिंह के चल रहे धरने को खत्म करवाया। मंच पर बाबा को जोर से जफ्फी भी डाली। (Tikait)

टिकैत ने कहा कि चंडीगढ़ में बाबा ने आंदोलन को जिंदा रखा। टिकैत ने एक साल से नंगे पांव चल रहे राजन बैंस के पैरों में भी जूते पहनाएं और साथ ही मंच पर आंदोलन में भाग लेने वाले पदाधिकारियों और युवाओं को सम्मानित किया। (Kisan neta)

युवाओं ने डीजे पर डाला भंगडा: इसस पहले रविवार को मटका चौक पर बाबा लाभ सिंह के धरने पर दोपहर 3 बजे सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। शाम 5 बजे के बाद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के नेता राकेश टिकैत ने आने की बात सुनकर भीड़ जमा हो गई। किसानों ने चौक पर किसानी झंडे लहराए।

साथ ही चौक पर जोत भी जगाई। युवाओं ने डीजे पर भंगडा डाला और बाबा लाभ सिंह को केक खिलाया। गौरतलब है कि बाबा लाभ सिंह का धरना मटका चौक पर एक साल से चल रहा था। गूगल मैप पर मटका चौक का नाम अब बाबा लाभ सिंह चौक के नाम से जाना जाता है। बाबा लाभ सिंह करनाल जिले से हैं।