Punjab Congress से बड़ी खबर: सिद्धू का विरोध कर इस नेता ने छोड़ी पार्टी, सोनिया गांधी से कहा- आप गलत हाथों में दे बैठीं पार्टी की कमान

Pritpal Baliawal resigns Congress due to Sidhu
पंजाब कांग्रेस से एक बड़ी खबर सामने आई है| विधानसभा चुनाव-2022 से पहले पार्टी में अब प्रधान नवजोत सिद्धू का खुलकर विरोध शुरू हो गया है| नेता सिद्धू की बयानबाजी से इतना परेशान हैं कि जिसके लिए पार्टी से अलग होना ही मुनासिफ समझने लगे हैं| दरअसल, कांग्रेस (AICC) के नेशनल कोऑर्डिनेटर और पंजाब प्रवक्ता प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है| इस्तीफे में प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने नवजोत सिद्धू का खुलेतौर पर विरोध किया है| इस्तीफे में बलियावाल ने सोनिया गांधी से कहा है कि उन्होंने पंजाब कांग्रेस की कमान गलत हाथों में थमा दी| सिद्धू को लेकर बलियावाल ने आगे कहा कि मेरा एक प्रवक्ता के रूप में बकवास, पार्टी विरोधी और सरकार विरोधी टिप्पणियों और पाकिस्तान के साथ संबंध पर बयानों का बचाव करना बहुत कठिन हो गया है। बतादें कि, प्रीतपाल सिंह बलियावाल हरियाणा और हिमाचल किसान कांग्रेस का प्रभार भी संभाल रहे थे|
कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ की तारीफ ....
प्रीतपाल सिंह बलियावाल यहीं नहीं रुके, उन्होंने सोनिया गांधी के सामने कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ की| इसके साथ ही सुनील जाखड़ की भी तारीफ की। प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने कहा कि हम कैप्टन अमरिंदर सिंह और सुनील जाखड़ की लीडरशिप में 2022 में पंजाब में सरकार बनाने में मजबूत स्थिति में थे, लेकिन आपने नवजोत सिद्धू को चुना। हालांकि, CM चरणजीत चन्नी को लेकर प्रीतपाल सिंह बलियावाल ने तारीफ की| उन्होंने कहा कि CM चरणजीत चन्नी अच्छा काम कर रहे हैं, अपनी अगुआई में सरकार बढ़िया चला रहे हैं| मगर यहां भी सिद्धू बीच में आकर अपनी ट्वीटबाजी से सब बिगाड़ने में रहते हैं|
- प्रीतपाल सिंह बलियावाल का इस्तीफ़ा
- पंजाब कांग्रेस में सिद्धू का विरोध शुरू
- बलियावाल ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा
- Pritpal Baliawal resign Congress
- Punjab Congress Spokesperson resign
- Pritpal Singh Baliawal News
- Pritpal Singh Baliawal resign Congress Punjab Congress
- Pritpal Baliawal resign Congress due to Sidhu
- Navjot Singh Sidhu