चंडीगढ़ शर्मनाक! दरिंदे ने 9 साल के मासूम के साथ को कुकर्म करने का आरोप

चंडीगढ़ शर्मनाक! दरिंदे ने 9 साल के मासूम के साथ को कुकर्म करने का आरोप

चंडीगढ़ शर्मनाक! दरिंदे ने 9 साल के मासूम के साथ को कुकर्म करने का आरोप

चंडीगढ़ शर्मनाक! दरिंदे ने 9 साल के मासूम के साथ को कुकर्म करने का आरोप

रंजीत शम्मी चंडीगढ़। चंडीगढ़ में शर्मनाक घटना सामने आई है। जो आपके दिल को दहला देगी। जी हां। एक आरोपी दरिंदे पर 9 साल के मासूम बच्चे के साथ कुकर्म करने का आरोप लगा है। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसकी पहचान 36 साल के नरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी दरिंदे को मंगलवार जिला अदालत में पेश करेगी। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि रविवार को एक शादी समारोह था। जिस दौरान शादी में आए हुए मेहमान डांस करते वक्त पैसे लौटा रहे थे। इसी दौरान एक मासूम 9 साल का बच्चा पैसे उठाने आया तो उसी दौरान आरोपी दंरिदे ने बच्चे को बहला-फुसलाकर अपने साथ घर ले गया। जब बच्चा रात करीब 10:00 बजे तक घर नहीं पहुंचा तो परिवार और जानकार वालों में हड़कंप मच गया। सभी गायब हुए बच्चे को इधर-उधर ढूंढने लगे। लेकिन बच्चा नहीं मिला। परिवार वाले जब सोमवार सुबह शादी समारोह स्थल के पास आए तो उन्हें पता चला कि उनका बच्चा एक आरोपी लेकर गया था। और उनका बच्चा उसके पास है। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बच्चे को ढूंढ निकाला। और जिसका तुरंत मेडिकल सुविधा उपलब्ध करवाई गई। वहीं पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट और भिन्न-भन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।